- Two Sidharth Malhotras In Vvaan? The Actor’s Contrasting Avatars Spark A Bigger Mystery
- Sidharth Malhotra Enters Vvaan, But What Happens To Him Inside The Forbidden Forest?
- Anjana Sukhani Voices Concern Amid the Tragedy of Nepal Flash Floods
- Raksha Bandhan Special: Bollywood Sibling Pairs That Give Major Family Goals
- Vedang Raina-Alia Bhatt to Arjun Rampal-Deepika Padukone: 5 Iconic On-screen Pairings that Exude True Rakshabandhan Feels
मेकअप, स्किन और नेल आर्टिस्ट्स ने दिखाया हुनर, सस्टेनेबिलिटी फैशन शो रहा आकर्षण
नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026 का समापन
इंदौर, 22 जुलाई 2026। फीनिक्स सिटाडेल मॉल में तीन दिनों तक चले नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026 का समापन हुआ। अंतिम दिन मेकअप, स्किन और नेल आर्ट से जुड़ी प्रतियोगिताओं में देशभर से आए प्रतिभागियों ने अपनी तकनीकी दक्षता और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। पूरे दिन प्रतियोगिताओं, इंटरैक्टिव सेशन और फैशन शो के जरिए ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री के नए ट्रेंड्स देखने को मिले।
चैम्पियनशिप के तीसरे दिन ब्राइडल मेकअप, रेड कार्पेट लुक, रैंप मेकअप, फैंटेसी मेकअप और बॉडी पेंटिंग जैसी विभिन्न कैटेगरी में लाइव प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। देशभर से आए मेकअप आर्टिस्ट्स और स्किन एक्सपर्ट्स ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया, जबकि विशेषज्ञ जजों ने प्रतिभागियों की तकनीक, रचनात्मकता और प्रस्तुति का मूल्यांकन किया।
नेल आर्ट के लिए आयोजित नेलथॉन भी आकर्षण का केंद्र रहा। इसमें प्रतिभागियों ने आधुनिक नेल आर्ट डिजाइन और नई तकनीकों का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान कई इनोवेटिव कॉन्सेप्ट्स और ट्रेंड्स देखने को मिले, जिन्हें दर्शकों ने सराहा।
कार्यक्रम के दौरान मशहूर फिल्म निर्देशक राहुल रवैल ने प्रतिभागियों के साथ विशेष ‘मीट एंड ग्रीट’ सेशन किया। उन्होंने फिल्म और ग्लैमर इंडस्ट्री में करियर बनाने के लिए अनुशासन, निरंतर सीखने और आत्मविश्वास के महत्व पर ज़ोर दिया। उन्होंने अपने फिल्मी सफर के अनुभव साझा करते हुए बताया कि इस क्षेत्र में सफलता के लिए केवल प्रतिभा ही नहीं, बल्कि मेहनत, धैर्य और लगातार खुद को बेहतर बनाने की सोच भी जरूरी है।
शाम को डिज़ाइनर मुमताज खान द्वारा प्रस्तुत ‘अर्थ एलिगेंस – द सस्टेनेबिलिटी ब्यूटी एंड फैशन शोकेस’ आयोजन का प्रमुख आकर्षण रहा। शो में पर्यावरण संरक्षण और सस्टेनेबल फैशन की थीम पर आधारित कलेक्शन प्रस्तुत किए गए, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा।
नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026 की चेयरपर्सन उन्नति सिंह ने बताया कि तीन दिवसीय आयोजन में देशभर से आए कलाकारों, इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स और ब्रांड्स की सक्रिय भागीदारी ने इसे यादगार बना दिया। उन्होंने कहा कि इस मंच ने उभरते ब्यूटी और हेयर प्रोफेशनल्स को अपनी प्रतिभा दिखाने, नई तकनीकों को सीखने और इंडस्ट्री के विशेषज्ञों से जुड़ने का अवसर दिया। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में यह चैम्पियनशिप ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री के लिए और भी बड़ा राष्ट्रीय मंच बनकर उभरेगी।


