- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने मध्यप्रदेश में शोरूम खोलने की घोषणा की
मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स की इंदौर,जबलपुर और भोपाल में शोरूम खोलने की योजना
इस वर्ष भारत के लोगों के लिए 3000 से अधिक रोजगार अवसर का सृजन
वित्त वर्ष 23 में भारत में 60 और विदेश में 37 सहित कुल 97 शोरूम खोलने की योजना
12 अगस्त, 2022: देश की एक सबसे बड़ी गोल्ड और डायमंड रिटेल चैन, मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने राज्य में तीन शोरूम खोलने की योजना के साथ मध्यप्रदेश में अपने प्रवेश की घोषणा की है.इंदौर में अगस्त में प्रथम शोरूम खोला जाएगा तथा इसके बाद जबलपुर और भोपाल में शोरूम खोला जाएगा.
मध्यप्रदेश में तीन शोरूम खोलना मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स के वित्त वर्ष 23 में भारत में 60 और विदेश में 37 सहित 97 शोरूम खोलने की योजना का हिस्सा है. मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स का उद्देश्य 13 देशों में जोरदार उपस्थिति के साथ मार्च 2023 तक शोरूम की संख्या को 373 तक पहुंचाना है.

विस्तार पर बोलते हुए मालाबार ग्रुप के चेयरमैन, एमपी अहमद ने कहा,“हम मध्य प्रदेश के लोगों को क्वालिटी डिजाइन, पारदर्शी मूल्य और विश्व स्तरीय शॉपिंग अनुभव ऑफर कर हर्षित हैं. हमारे शोरूमों में ज्वेलरी राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाएगी. ‘मेक इन इंडिया’, मार्केट टू द वर्ल्ड’, के हमारे मिशन के साथ हमारा उद्देश्य हमारे देश की अनोखी डिजाइंस और विशिष्ट दस्तकारी के साथ अधिक से अधिक ग्राहकों तक पहुंचना है.”
ग्रुप ने महिलाओं के कैरियर उत्थान हेतु कार्य प्रोग्राम के लिए विशेष रिटर्न भी लांच किया है. इसके अलावा इस वर्ष भारत के लोगों के लिए मालाबार गोल्ड 3000 से अधिक रोजगार सुअवसरों का भी निर्माण कर रही है. मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स के पास इस समय 14000 से अधिक कर्मचारी हैं. ग्रुप अपने कर्मचारियों को निवेशक बनने का अवसर प्रदान करने के साथहेल्दीवर्क वातावरण भी ऑफर करतीहै. यह आवश्यकता अनुसार कर्मचारियों के कुछ वर्ग को लचीला कार्य विकल्प प्रदान करने के अतिरिक्त उनके बीच बहुमुखीपन, समानता, ग्रोथ,उद्यमशीलता की भावना को बढ़ावा देती है.
शीघ्र ही लांच होने वाले शोरूम में मध्य प्रदेश के लोगों के लिए कंटेंपरेरी और परंपरागत ज्वेलरी कलेक्शन का विस्तृत रेंज पेश होगा साथ ही इसमें उच्च क्वालिटी मानकों और पारदर्शक मूल्य मानकों का ध्यान रखा जाएगा.
इन शोरूमों के लांच के साथ मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स मध्यप्रदेश में अनोखी मूल्य मानकीकरण पहल,वन इंडिया वन गोल्ड रेट पेश करेगी जिसके तहत वह पूरे देश में एक समान गोल्ड रेट ऑफर करती है. वन इंडिया वन गोल्ड रेट सभी राज्यों में गोल्ड के मूल्य में विविधता से छुटकारा दिलाती है और ग्राहकों को एक श्रेष्ठ मूल्य पर 100% बीआईएसहॉलमार्क गोल्ड खरीदने का अवसर प्रदान करती है.
मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने जेम एंड ज्वेलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (जीजेईपीसी)द्वारा आयोजित 48वें इंडिया जेम एंड ज्वेलरी अवार्ड्स (आईजीजेए) 2021 में दो श्रेणियों – कंपनी रोल पर सर्वोच्च रोजगार और ग्लोबल रिटेलर ऑफ द ईयर पुरस्कार प्राप्त किया है.


