- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने इंदौर में अपना पहला स्टोर लॉन्च किया
इंदौर: मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स, देश की सबसे बड़ी गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी की रिटेल चैन में से एक है। मालाबार गोल्ड एन्ड डायमंड्स ने देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में अपना पहला स्टोर, 25 अगस्त, 2022, को लॉन्च किया। एमजी रोड पर स्थित इस स्टोर का उद्घाटन इंदौर के सांसद श्री शंकर लालवानी द्वारा किया गया।
यह स्टोर 7000 वर्ग फुट में फैला हुआ है। इस स्टोर पर मात्र 8.8% से शुरू होने वाले उचित मेकिंग शुल्क यानी रिज़नेबल मेकिंग चार्ज के साथ आभूषणों की बहुत बड़ी वैरायटी उपलब्ध हैं। यह उचित मूल्य पर ग्राहकों को सोने और डायमंड के आभूषण प्रदान करता है। इस स्टोर पर सोने, हीरे, प्लेटिनम और कीमती रत्नों (precious stones) में विवाह के आभूषण, पारंपरिक , मॉडर्न और डेली वियर आभूषणों की एक शानदार श्रृंखला उपलब्ध है। यह मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स के लोकप्रिय सब-ब्रांड्स जैसे माइन डायमंड ज्वैलरी, एरा अनकट डायमंड ज्वैलरी, डिवाइन इंडियन हेरिटेज ज्वैलरी, एथनिक्स हैंडीक्राफ्टेड ज्वैलरी कलेक्शन, प्रेशिया प्रिशियस जेमस्टोन ज्वैलरी, जोउल लाइफस्टाइल ज्वैलरी, विराजपोल्की ज्वैलरी आदि की हाथ से निर्मित डिज़ाइन भी प्रदर्शित करता है।
इंदौर स्थित शोरूम पर हर वर्ग के ग्राहकों की मांगो को पूर्ण करने के लिए विभिन्न प्रकार के कलेक्शन भी उपलब्ध है। इस शोरूम में हजारों लाइट वेट ज्वैलरी डिजाइनों के साथ जड़ाऊ और प्रीमियम ज्वैलरी का भी विस्तृत कलेक्शन पेश किया गया है। नए स्टोर के लॉन्च के अवसर पर मालाबार ग्रुप के चेयरमैन एमपी अहमद ने कहा, “पारदर्शिता और ग्राहकों का विश्वास हमारी बिज़नेस फिलॉसोफी के दो प्रमुख स्तम्भ है। हमारी विश्व स्तरीय सेवाओं और ग्राहक-केंद्रित पहलों यानी कस्टमर सेंट्रिक इनिशिएटिव ने हमें दुनिया भर में सबसे भरोसेमंद भारतीय ज्वैलर्स में से एक बनने में मदद की है। हम इंदौर के लोगों को दिल से धन्यवाद देते हैं कि उन्होंने हमे उनकी सेवा का अवसर प्रदान किया है।”
हमारी ब्रांड को बिज़नेस के क्षेत्र में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए पहचाना जाता है, ब्रांड के विशिष्ट ऑफर्स जैसे ”वन इंडिया वन गोल्ड रेट” जो पूरे देश में एक जैसी सोने की दरें यानी रेट प्रदान करता है और उचित मूल्य वादा, जो आभूषणों को उचित मेकिंग चार्ज प्रदान करने पर केंद्रित है, यह दोनों ऑफर्स विशेष रूप से जाने जाते है। हमारी इन दोनों पहलों का उद्देश्य ग्राहकों को उनके पैसों का सर्वोत्तम मूल्य प्रदान करना है।
अपने ग्राहकों के प्रति ब्रांड की प्रतिबद्धता को मजबूत करते हुए, मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स 10 प्रॉमिस पेश किये है जिनमे मालाबार प्रॉमिस में पारदर्शी मूल्य टैग (Fair Price tag) शामिल है जो स्टोन वजन, शुद्ध वजन (नेट वेट) और आभूषण के स्टोन चार्ज का संकेत देता है।
इसके साथ ही इसके साथ ही मालाबार गोल्ड एंड डायमंड, आभूषण के लिए आजीवन रखरखाव यानी लाइफ टाइम मेंटेनेंस, सोने के लिए 100 प्रतिशत मूल्य का भरोसा देता है। पुराने सोने के आभूषणों को दौबारा खरीदते समय सोने की शुद्धता यानी गोल्ड की प्यूरिटी को प्रमाणित करने वाले 100 % बीआईएस हॉलमार्किंग, आईजीआई और जीआईए प्रमाणित हीरे वैश्विक मानकों की 28- गुणवत्ता जांच, बायबैक गारंटी, जिम्मेदार सोर्सिंग और उचित लेबर प्रैक्टिस, को सुनिश्चित करते हैं।
मालाबार गोल्ड एन्ड डायमंड्स 10 देशों में 280 से अधिक स्टोर के साथ, ग्लोबल आभूषण ब्रांड के रूप में नए बाजारों में प्रवेश कर रहा है और अपनी महत्वाकांक्षी रिटेल विस्तार योजना के साथ पूरे भारत के बाजारों में अपनी उपस्थिति को मजबूत कर रहा है। जेम एंड ज्वैलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल द्वारा आयोजित 48वें इंडिया जेम एंड ज्वैलरी अवार्ड्स (IGJA) 2021 में हमारी ब्रांड ने रत्न और आभूषण उद्योग में सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार ‘’ the Highest Employment on the Company Rolls and the Global Retailer of the Year award (जीजेईपीसी) पुरस्कार प्राप्त किया है।
समूह की सीएसआर (Corporate Social Responsibility) पहल के रूप में, मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने यह भी घोषणा की है कि, वह इंदौर स्टोर द्वारा अर्जित लाभ का 5% क्षेत्र में विभिन्न धर्मार्थ और परोपकारी गतिविधियों के लिए
प्रदान करेगा।


