- Bollywood’s Favourite Jodi - Saifu and Bebo lagayenge Hasi Ke Tyo-Ha-Ha-Har mein chaar chaand only on The great Indian Kapil Show
- Disha Patani leaves fans curious as she drops a series of cryptic stories: There are humans amongst us
- It’s October Season! 7 Bollywood Actors Who Are Your Libra–Scorpio Twins — Rekha, Aditi Rao Hydari to Kunal Kapoor
- मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स ने धनंजय श्रीवास्तव को क्लस्टर जनरल मैनेजर नियुक्त किया
- भारत की नंबर 1 EV अब INDULGE के लिए तैयार है!
मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने न्यूजीलैंड में नए शो-रूम का शुभारंभ किया, 14 देशों में अपनी उपस्थिति को मजबूती प्रदान की
मुंबई – जिम्मेदार ज्वेलर मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने न्यूजीलैंड में अपने कारोबार के विस्तार की गर्व के साथ घोषणा की है। न्यूजीलैंड में कंपनी के पहले शो-रूम का शुभारंभ ऑकलैंड के बॉटनी टाउन सेंटर में किया गया। नए शो-रूम का उद्घाटन ब्रांड के अंतरराष्ट्रीय विस्तार योजना के परिप्रेक्ष्य में एक अहम मील का पत्थर है, जिससे 14 देशों में असाधारण शिल्पकला और सेवा उपलब्ध कराते हुए कंपनी की मजबूत उपस्थिति सुनिश्चित होती है।
नए शो-रूम का उद्घाटन न्यूजीलैंड के इमरजेंसी मैनेजमेंट, पुलिस, स्पोर्ट्स एंड रिक्रिएशन मंत्री मार्क मिशेल ने किया। इस अवसर पर मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स के इंटरनेशनल ऑपरेशंस के वाइस चेयरमैन के.पी. अब्दुल सलाम, मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स के इंटरनेशनल ऑपरेशंस के प्रबंध निदेशक (एमडी) शामलाल अहमद; वरिष्ठ निदेशक (सीनियर डायरेक्टर) सी मयंकुट्टी; मलाबार ग्रुप के कार्यकारी निदेशक (एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर्स) निशाद ए.के और के.पी. वीरनकुट्टी; विनिर्माण प्रमुख फैसल ए.के., वित्त और प्रशासन विभाग के डायरेक्टर अमीर सी.एम.सी; मलाबार ग्रुप के चीफ डिजिटल ऑफिसर शाजी काक्कोडी; सीनियर मैनेजमेंट के अन्य सदस्य, मूल्यवान ग्राहक और शुभचिंतक उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह की शुरुआत न्यूजीलैंड की स्थानीय परंपराओं का सम्मान करते हुए पारंपरिक माओरी कराकिया प्रार्थना के साथ हुई।
भारत, पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट), अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, सिंगापुर, मलेशिया और ऑस्ट्रेलिया सहित करीब 14 देशों में 400 से ज्यादा शो-रूम के साथ कंपनी की वैश्विक स्तर पर मौजूदगी है। मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स अपने कलेक्शन के विस्तृत रेंज, असाधारण गुणवत्ता, और ग्राहक-केंद्रित रुख की वजह से जानी जाती है। दुनिया के करीब 26 देशों में 25,000 बहुभाषी कर्मचारियों की एक समर्पित टीम की मदद से ब्रांड ने दुनियाभर में 1.5 करोड़ से ज्यादा संतुष्ट ग्राहकों को अपनी सेवाएं प्रदान की है।
इस शानदार मौके पर अपने बयान में मलाबार ग्रुप के चेयरमैन एम.पी. अहमद ने कहा, “ब्रांड की वैश्विक विस्तार योजना में यह ऐतिहासिक छलांग है क्योंकि इस तरह कंपनी ने 14वें देश में अपने कारोबार का विस्तार किया है। भरोसा, परंपरा, जिम्मेदारी और शानदार वास्तुकला को लेकर अपनी मजबूत प्रतिबद्धता के साथ हमारा लक्ष्य न्यूजीलैंड के ज्वेलरी मार्केट में सकारात्मक बदलाव लाना है। यह मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स के लिए केवल एक उपलब्धि नहीं है, बल्कि भारतीय आभूषण कला की सदियों पुरानी परंपरा को मिली वैश्विक पहचान का प्रमाण भी है।”
इस शो-रूम को ग्राहकों को बिना किसी परेशानी के खरीदारी का शानदार अनुभव प्रदान करने के लक्ष्य के साथ डिजाइन किया गया है। इस नए शो-रूम में भव्य डिस्प्ले है और ग्राहकों को उनके उपयुक्त गहने चुनने में मदद करने के लिए एक काफी प्रशिक्षित टीम है। नए शोरूम में 25 विशिष्ट सब-ब्रांड के गहनों के एक विस्तृत कलेक्शन के साथ सोने, हीरे और बहुमूल्य धातुओं के गहनों के 30,000 अनूठे डिजाइन मौजूद हैं। इसके अलावा, इस स्टोर में शादी-विवाह के मौके के लिए खास ब्राइडल कलेक्शन भी मौजूद है। इसके अतिरिक्त ग्राहकों की जरूरत के हिसाब से गहनों को कस्टमाइज करने की सुविधा भी उपलब्ध है।
नए शोरूम के शुभारंभ को लेकर मलाबार ग्रुप के वाइस चेयरमैन के.पी. अब्दुल सलाम ने कहा, “न्यूजीलैंड में मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स का प्रवेश उसके वैश्विक ग्रोथ प्लान में एक अहम उपलब्धि है। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया। विभिन्न संस्कृति के लोगों को मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स की विविधता, कलात्मकता और परंपरा को सेलिब्रेट करते देखना सुखद है।”
मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स के इंटरनेशनल ऑपरेशंस के मैनेजिंग डायरेक्टर शामलाल अहमद ने कहा, “न्यूजीलैंड में कारोबार के विस्तार के साथ मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स का विशिष्ट आभूषण संग्रह और बेहतरीन सर्विस गहना पसंद करने वाले लोगों के एक नए वर्ग तक पहुंच गया है। न्यूजीलैंड में नए शो-रूम वेलिंगटन, हैमिलटन और क्राइस्टचर्च में खोले जाएंगे। ब्रांड की ऑस्ट्रेलिया में और शो-रूम खोलने और फिजी में उपस्थिति बढ़ाने की भी योजना है।”
इस शो-रूम का शुभारंभ टाइमलेस गहने बनाने के लिए पारंपरिक शिल्प कौशल और आधुनिक नवाचार को एक साथ लाने एवं सस्टेनिबिलिटी और समाज कल्याण पर जोर देते हुए दुनिया के सबसे पसंदीदा ज्वेलर बनने के मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स के विजन को रेखांकित करता है।


