- Birla Studios announces June 18th as the theatrical release date of Kartik Aaryan starrer Ladaku, directed by Kabir Khan!
- Sanaraees Khan Shares Inside Pictures from Raveena Tandon’s Star-Studded Birthday Bash
- Dr. Acharya Vinod Kumar Ojha Highlights the Astrological and Spiritual Significance of Diwali 2026
- Netflix Pe Pitega Titu Mama Ka ‘Dhindora’: India’s First and Biggest Digital Creator Bhuvan Bam Brings Cult Favourite Back for Season 2 on November 20
- Kamyaabi Ki Kahaani, Hassi Ki Zubani: Zakir Khan, Pankaj Tripathi and Vikas Divyakirti to Bring Laughter and Life Lessons to The Great Indian Kapil Show
भूषण कुमार टी-सीरीज द्वारा प्रस्तुत सिंगल मेलोड़ी सांग ‘ज़रा ठहरो’ में दिखेगा मलिक फेमिली का जादू
इस सांग के लिए अरमान मलिक और अमाल मलिक ने टीम बनाई जिसे उनके पिता डब्बू मलिक ने सह-निर्देशन किया
म्यूजिक और मेलोड़ी उनकी रगों में दोड़ती है जिसकी बदौलत उन्होंने ब्लॉकबस्टर सांग्स जैसे ‘बोल दो ना ज़रा’, ‘मैं हूं हीरो तेरा’, ‘कौन तुझे’ और ‘तुम्हे अपना बनाने का’ जैसे कई अन्य शानदार सांग्स दिए है. प्रसिद्ध गायक अरमान मलिक और संगीतकार अमाल मलिक ने एक साथ कई बड़े हिट देकर खुद को साबित किया है।
युवा, प्रतिभाशाली गायक-संगीतकार जोड़ी ने म्यूजिक के प्रति अपने प्रेम और जुनून को शेयर करते हुए हमेशा शानदार सांग्स दिए है। अपने पिछले सिंगल जैसे पास आओ, घर से निकलते ही और मैं रहूं या ना रहूं की सफलता के बाद, वे अब भूषण कुमार की टी-सीरीज़ द्वारा प्रस्तुत ‘ज़रा ठहरो’ के लिए एक साथ आए है।
अमाल मलिक द्वारा कंपोज्ड, अरमान मलिक और तुलसी कुमार द्वारा गाया गया ‘ज़रा ठहरो’ रश्मि विराग द्वारा लिखा गया है और यह अलगाव से जूझ रहे प्रेमियों के बीच शेयर किए गए एक अनमोल पल की इन्टेन्सिटी का वर्णन करता है।
अरमान मलिक और -अभिनेत्री मेहरीन पीरजादा द्वारा अभिनीत, ‘ज़रा ठहरो’ ’एक विशेष सहयोग है, जो कि एक म्यूजिकल ट्रीट है , जिसमे अरमान और अमाल मलिक के पिता उनके साथ आते है जो टीम ट्रिगर हैप्पी के साथ म्यूजिक वीडियो के निदेशक की भूमिका निभाते हैं।
‘ज़रा ठहरो’ एक म्यूजिकल रीयूनियन भी है जिसमे अमाल, अरमान और गीतकार रश्मि विराग 2017 मूवी शेफ से ‘तेरे मेरे’ के तीन साल बाद एक साथ आए हैं। सांग के बारे में बात करते हुए, प्रशंसित गायक अरमान मलिक कहते हैं, “मैं इस रिलीज़ के लिए बहुत ज्यादा तैयार हूं। हाल के दिनों में इस तरह से तैयार किए गए डुएट को खोजना बहुत दुर्लभ है।
‘ज़रा ठहरो’ दो प्रेमियों के बीच एक संवाद है, जो अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए सबसे सरल शब्दों का उपयोग करते है। मुझे खुशी है कि तुलसी और मैं ‘ज़रा ठहरो’ जैसे खूबसूरत गीत के लिए फिर से टीम बना रहे हैं क्योंकि श्रोताओं को हमारे गानें एक साथ सुनना बहुत पसंद है!
इससे पहले हमने कई ट्रैक पर एक साथ काम किया है, जैसे कि ‘दिल में छुपा लूंगा’(वजह तुम हो), दिल के पास (अनप्लग्ड), और ‘तोसे नैना-तुम जो आए’ कुछ के नाम है जो मिक्स टेप में से एक है। मुझे पसंद है कि कैसे तुलसी और मेरी आवाज एक दूसरे की मेलोडी को कॉम्प्लिमेंट्स देते हैं। उनके पास एक अनोखी आवाज़ है, जिसमें बच्चे जैसी मासूमियत और मिठास है। ”
अरमान कहते हैं, “मेरे पिताजी डब्बू मलिक और टीम ट्रिगर हैप्पी ने वीडियो ब्रेकडाउन के कांसेप्ट को बनाया फिर इसे सभी ने संपादित किया और एक साथ रखा यह सांग आश्चर्यजनक लग रहा है। इस सांग का तथ्य यह है कि हमने बहुत कम पेशेवर लिए, लॉकडाउन के दौरान अपने घरों से गाया, शूट किया और इसे तैयार किया, और फिर भी यह एक बड़े रिलीज की तरह लग रहा है और यह कुछ ऐसा है जिस पर मुझे आज से दस साल बाद भी गर्व होगा।
लोकप्रिय कंपोजर, अमाल मलिक कहते हैं, “ज़रा ठहरो म्यूजिकली और वैचारिक दो अलग-अलग विचारों से शादी करने के विचार से उपजी है। यह एक विचार था जो गीतकार रश्मि विराग द्वारा लिखा गया था, जिन्होंने मुझे एक सांग बनाने के बारे में कहा जो एक सीन के बारे में बोलता है जहाँ एक प्रेमी अपनी प्रेमिका को दूर जाने से पहले अपने पास कुछ देर तक बैठने और बात करने के लिए कहता है।
यह सीन मेरी आंखों के सामने इतनी खूबसूरती से दिखा कि इसने मुझे तुरंत इस पर कुछ बनाने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद मैंने यह सुनिश्चित किया कि इसे बनाने के लिए वर्तमान की परिस्थितियों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। ”
अमाल आगे कहते हैं, ” टेक्सचर को मैन्कोवर किया जा सकता है और यही मैंने तुलसी कुमार और अरमान की आवाज को एक साथ लाने के लिए किया है। टेक्सचर में कंट्रास्ट देने के बाद यह सांग दर्शकों को एक अलग जोन में ले जाता है और यही उद्देश्य है। अरमान और तुलसी ने अन्य संगीतकारों के लिए पूर्व में वास्तव में सफल सहयोग किया है। तुलसी और मेरे पास सोच ना सके(एयरलिफ्ट) और सलामत (सरबजीत) जैसे जबरजस्त सहयोग रहे हैं। ”
दिलचस्प बात यह है कि अरमान के साथ ज़रा ठहरो गाने वाली सह-कलाकार तुलसी कुमार इस ब्रांड न्यू सिंगल का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हैं। वह कहती है, “यह शुद्ध प्रेम के बारे में, दो लोगों के बीच भावनाओं के बारे में एक सांग है, जहां वे सुंदर कविता के माध्यम से एक दूसरे को अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हैं।
रश्मि विराग ने फिर से हमें कुछ सुंदर और भरोसेमंद लिरिक्स दिए हैं। यह एक अद्भुत रचना है और मुझे इसका हिस्सा बनना बहुत पसंद है। इस सांग को गाकर मैंने बीते समय को याद किया, जो मैंने अपने जीवन के किसी बिंदु पर व्यक्तिगत रूप से महसूस किए थे । मुझे यकीन है कि यह सांग कई दिलों और आत्माओं को छू जाएगा। ”

वास्तव में, तुलसी ने दोनों भाइयों – अरमान और अमाल के साथ काम किया है। वे कहती हैं, “पिछले कुछ समय में अरमान और मैंने कुछ खूबसूरत ट्रैक जैसे दिल में छुपा लूंगा, तो से नैना, / तुम जो मिक्सटेप, दिल के पास (अनप्लग्ड), जैसे कुछ सांग के लिए एक साथ आए हैं और मैं खुश हूं कि हमने फिर से जरा ठहरो के लिए भी सहयोग किया। मैंने अमाल के साथ सोच न सके, सलामत, तेरे बिन जैसे कुछ पिछले कम्पोजीशन पर भी काम किया है और कुछ के बारे में बहुत ही सकारात्मक भावना है। ”
निर्देशक डब्बू मलिक ने कहा, “वास्तव में, मैंने अरमान के पहले सिंगल वीडियो का निर्देशन किया था, जिसे दुबई में शूट किया गया था। इसलिए तकनीकी रूप से, डायरेक्शन के गुर मेरे अंदर बहुत पहले से आ चुके थे। लेकिन, उसके बाद, हमने हमेशा अपने सभी आने वाले वीडियो के लिए डायरेक्शन का काम अन्य निर्देशकों के पास छोड़ दिया।
हालाँकि, जब इस सांग ‘ज़रा ठहरो ‘ की बात आई, तो हमारे पास घर पर शूटिंग करने के अलावा कोई और विकल्प भी नहीं था। हम इस दौरान कई आइडियाज और विभिन्न विचारों से गुज़रे और आखिरकार मैंने सोचा कि क्यों न इसे शूट किया जाए और अरमान को अपनी सच्ची भावनाओं को महसूस करने दिया जाए।
मैंने अरमान से कहा कि चेहरे को बोलने दो, आंखों में भावनाओं को लाओं। हमने सही रौशनी के लिए दो दिनों तक इंतज़ार किया और तब तक शूट किया जब तक सही रिजल्ट न आया। ”
टी-सीरीज़ के हेड ऑनर, भूषण कुमार कहते हैं, “अरमान और अमाल ने इंडस्ट्री को कुछ सबसे शानदार गाने दिए हैं। अमाल मलिक के कम्पोजीशन में एक आकाशीय गुण होता है, जिसे हमेशा गाने की मेलोड़ी के लिए याद किया जाता है। दूसरी ओर अरमान मलिक हमारे उद्योग में सबसे बेहतरीन गायकों में से एक हैं।
इस डुएट सांग पर अरमान और तुलसी कुमार का एक साथ आना मैजिक क्रिएट करता है जो कानों को मंत्रमुग्ध कर देता है, जिससे सुनने वाले इसे प्यार करने लगते हैं। दोनों का संयोजन बहुत ही लाजवाब है। हमें ज़रा ठहरो को पेश करने पर बहुत गर्व है यह निश्चित ही विजेता साबित होगा।” भूषण कुमार की टी-सीरीज़ ‘ज़रा ठहरो’ प्रस्तुत करती है।
यह सांग अरमान मलिक और तुलसी कुमार द्वारा गाया गया है, रश्मि विराग के लिरिक्स के साथ अमाल मलिक ने इसे कंपोज़ किया है। अरमान मलिक और अभिनेत्री मेहरीन पीरज़ादा अभिनीत, ‘ज़रा ठहरो’ का वीडियो ट्रिगर हैप्पी और डब्बू मलिक द्वारा निर्देशित है और जल्द ही टी-सीरीज़ के यूट्यूब चैनल पर आ जाएगा।


