- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
मंदाना करीमी और ज़ैन इमाम करेंगे ‘इश्क़बाज़’ में एंट्री
जाना-माना टीवी शो ‘इश्कबाज’ अपने खास ट्विस्ट और टर्न से दर्शकों को रोमांचित करने के लिये जाना जाता है। यह शो दर्शकों के बीच खासा लोकप्रिय रहा है। अपने फैन्स को और भी सरप्राइज देने के लिये इस शो में ओबेराॅय परिवार में मोहित और नैंसी की नई जोड़ी की एंट्री दिखायी जायेगी।
नैंसी का किरदार निभा रहीं हैं मंदाना करीमी और मोहित की भूमिका जै़न इमाम निभायेंगे, जोकि अपनी केमेस्ट्री से परदे पर आग लगाने वाले हैं।
ये दोनों इस शो में कैमियो करते नजर आयेंगे और इसका हिस्सा बनने के लिये काफी उत्सुक हैं। मोहित का किरदार निभा रहे ज़ैन इमाम ने कहा, ‘‘नामकरण’ के बाद ‘इश्कबाज’ के जरिये एक बार फिर स्टारप्लस परिवार का हिस्सा बनकर मैं उनका शुक्रगुजार हूं। यह बात मेरे दिल को छू गई है। मेरा मोहित का किरदार बहुत अनूठा है और पहले मैंने टेलीविजन पर जिस तरह के किरदार निभाये हैं, उनसे अलग है।
मोहित जांबाज़ है, जिसे खतरे मोल लेना पसंद है। वह जोशीला, स्टाइलिश और अपनी पत्नी नैंसी (मंदाना करीमी) से बेहद प्यार करने वाला इंसान है। अपनी पत्नी के लिये वह कुछ भी कर सकता है। मेरे किरदार के रोमांच और उसके जांबाज अंदाज ने मुझे इस भूमिका को हां कहने के लिये मजबूर किया। दर्शकों को इसके आगामी ट्रैक में कुछ रोमांचकारी देखने का मौका मिलेगा।’’
नैंसी की भूमिका निभा रहीं मंदाना करीमी कहती हैं, ‘‘टेलीविजन पर सबसेे ज्यादा पसंद किये जाने वाले शो ‘इश्कबाज’ का हिस्सा बनकर मैं बेहद उत्साहित हूं। मैं पहली बार हिन्दी फिक्शन कर रही हूं और उसका हिस्सा बनने पर मैं खुद को खुशकिस्मत मानती हूं। मैं ज़ैन इमाम के अपोजिट हूं, जोकि मेरे पति मोहित की भूमिका निभा रहे हैं।
मुझे लगता है कि वह कमाल के अभिनेता हैं और मैं उनसे सीखने के लिये बेहद उत्सुक हूं क्योंकि इस शो में मैं उनके साथ काम कर रही हूं। मेरा किरदार नैंसी खूबसूरत और सेक्सी है, जो अपने पति को बेहद चाहती है। नैंसी की दिलकश अदा, स्टाइल की समझ और उसके कई रूपों ने मुझे इस किरदार की तरफ खींचा।’’
इस शो के आगामी ट्रैक में यह दिखाया जायेगा कि मोहित और नैंसी किस तरह शिवाय और अनिका के जीवन में तूफान लाते हैं। क्या शिवाय और अनिका की प्रेम कहानी अब भी अधूरी रह जायेगी या फिर वे और भी पास आ जायेंगे?


