- रैम्प योजना के अंतर्गत सीएफटीआरआई, मैसूर में MSMEs एवं स्टार्टअप्स की तकनीकी एक्सपोज़र विजिट सफलतापूर्वक संपन्न
- Technical Exposure Visit of MSMEs and Startups Successfully Concludes at CFTRI, Mysuru under RAMP Scheme
- Dhvani Bhanushali Receives Warm Appreciation from Gajraj Rao for Papa Hero Tum Mere Track from Her Album ‘Feels’, Singer Reacts
- ईडीआईआई और सीएसआईआर-सीडीआरआई, लखनऊ ने संयुक्त रूप से टेक्नोलॉजी शोकेस एंड एडॉप्शन वर्कशॉप का आयोजन किया
- Varun Dhawan Turns Host for the First Time for IIFA 2027
भारतीय महिलाओं में एड्स जागरूकता को बढ़ावा देंगी मानुषी!
मानुषी छिल्लर ब्यूटी विद ब्रेन का एक बेहतरीन उदाहरण है, यानी वे जितनी खूबसूरत हैं, उनका दिमाग भी उतना ही तेज है।
मजबूत आवाज की मालकिन मानुषी अपनी बेबाकी और विचारों को व्यक्त करने में भी बेहतर हैं, क्योंकि वे सामाजिक मुद्दों पर भी अपनी राय कायम करतीं हैं।
वर्ष 2017 में मिस वर्ल्ड जीतने के तत्काल बाद, उन्होंने भारत में महिलाओं की मासिक धर्म स्वच्छता में सुधार लाने के उद्देश्य से एक गैर-लाभकारी संगठन, प्रोजेक्ट शक्ति की न सिर्फ कल्पना की बल्कि उसे स्थापित भी किया।
यही नहीं मानुषी भारत के 20 से अधिक गांवों में महिलाओं के लिए लगातार स्वच्छता का संदेश फैलाने का काम करती रहीं हैं आज, यह ऑर्गेनाइजेशन महिलाओं के बीच मुफ्त सैनिटरी पैड प्रदान करने के साथ ही समुदाय की महिलाओं को जीविकोपार्जन के लिए सक्षम बनाकर उन्हें आत्मनिर्भर भी बना रहा है।
विश्व एड्स दिवस के मौके पर, मानुषी भारत में इन 20 गांवों की ग्रामीण महिलाओं के बीच एड्स जागरूकता कार्यक्रम की शुरूआत कर प्रोजेक्ट शक्ति के कार्यों का विस्तार कर रही है। सामुदायिक जागरूकता के माध्यम से एड्स के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आज इस पहल की शुरूआत हुई।
पृथ्वीराज से डेब्यू करने वाली मानुषी ने खास तौर पर कहा, महिलाओं में एड्स के प्रति जागरूकता, प्रोजेक्ट शक्ति की प्रमुख पहलों में से एक होगी, क्योंकि मुझे लगता है कि जागरूकता कार्यक्रमों की कमी के कारण हमारे देश की महिलाओं पर खतरा मंडरा रहा है।
हम भारत भर में सैकड़ों महिलाओं के साथ काम करते हैं और हम उन्हें एड्स जागरूकता के प्रति शिक्षित करना चाहते हैं, ताकि वे अपने समुदायों में इस महत्वपूर्ण संदेश को फैला सकें। वे कहतीं है कि हमारे देश के लिए एड्स से लड़ना नितांत आवश्यक है और इस दिशा में मैं अपनी ओर से थोड़ी कोशिश कर रही हूं।
प्रोजेक्ट शक्ति पर विस्तार से चर्चा करते हुए मानुषी कहती हैं, सामाजिक बदलाव लाने के उद्देश्य से 3 साल पहले मैंने इसकी शुरूआत की थी। हम भारत में 12 राज्यों (अफ्रीकी महाद्वीप में भी विस्तार हो रहा है) में काम कर रहे हैं, जहां हमारे पास प्राकृतिक फाइबर से सैनिटरी पैड का उत्पादन करने वाली मशीनें हैं।
हम अपने समाज की महिलाओं को रोजगार देते हैं और रोजगार के जरिए उन्हें सशक्त बनाते हैं। मुझे ऐसा लगता है कि आप लोगों की मदद कर सकते हैं और आप उनके लिए कुछ प्रदान कर सकते हैं, लेकिन उन्हें कौशल प्रदान करना और उन्हें वास्तव में खुद के लिए प्रेरित करने का साधन देना ही प्रोजेक्ट शक्ति है।


