- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
सोनी टीवी के ऐतिहासिक ड्रामा – पुण्यश्लोक अहिल्याबाई में गौतमाबाई होलकर का महत्वपूर्ण रोल निभाएंगी मराठी एक्ट्रेस स्नेहलता वसईकर
आने वाले नए साल में सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन एक पीरियड ड्रामा पुण्यश्लोक अहिल्याबाई लेकर आ रहा है, जिसमें लीजेंडरी अहिल्याबाई होलकर की महान और प्रेरणादायक कहानी पेश की जाएगी।
मुंबई : इस नई ऐतिहासिक कथा में अहिल्याबाई होलकर का सफर दिखाया जाएगा, जिन्होंने 18वीं सदी में महिलाओं पर पाबंदियां लगाने वाले सामाजिक नियमों को चुनौती दी और नारी सशक्तिकरण के एक नए युग की शुरुआत की थी। पॉपुलर मराठी एक्ट्रेस स्नेहलता वसईकर इस शो में अहिल्याबाई होलकर की सास गौतमाबाई का रोल निभाएंगी। इससे पहले अनेक उल्लेखनीय रोल निभा चुकीं स्नेहलता इस रोल के लिए बिल्कुल फिट हैं।
मल्हार राव की पत्नी का रोल निभाने को लेकर स्नेहलता वसईकर ने कहा, “गौतमाभाई का रोल निभाना मेरे लिए एक बड़ा अवसर है। मैं खुद भी एक मां हूं इसलिए मैं उनके बेटे खांडे राव के प्रति उनका नजरिया, उनका प्यार और अपने बेटे की रक्षा करने की उनकी जरूरत को समझ सकती हूं। किसी भी एक्टर के लिए इस तरह का रोल निभाना बड़ा दिलचस्प होता है।
इतने टैलेंटेड कलाकारों के साथ स्क्रीन शेयर करके मुझे अपना बेस्ट देने की प्रेरणा मिलती है। अहिल्याबाई कई लोगों के लिए प्रेरणा रही हैं और उनकी सास का रोल निभाना मेरे लिए चुनौतीपूर्ण लेकिन रोमांचक भी होगा। मुझे इस खास अनुभव का इंतजार है। मुझे निजी तौर पर भी पीरियड ड्रामा और ऐतिहासिक शोज़ बहुत पसंद हैं क्योंकि इसमें बड़ी गतिशील कहानियां होती हैं और इसमें दर्शकों के लिए भी बहुत कुछ होता है।”


