- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
मैरिटल कोर्टशिप ऐसी चीज है जिसे पहले कभी दिखाया नहीं गया: प्रोड्यूसर राजन शाही
स्टारप्लस का ‘ये रिश्ते हैं प्यार के’ दर्शकों के सामने रिश्तों, शादी, पारिवारिक संबंधों पर एक नयी और आधुनिक सोच लेकर आया है। अपनी प्रगतिशील सोच के कारण मशहूर यह शो इस बात को लेकर अपनी गहरी सोच पेश करता है कि ‘जीवनसाथी चुनने का फैसला सोच समझकर लिया जाने वाला होता है, जिसके लिये वक्त चाहिये होता है’। इस सोच को आगे बढ़ाते हुए इस शो के मेकर्स अब मैरिटल कोर्टशिप के विषय और इसे सही रूप में दर्शाने के महत्व को प्रस्तुत कर रहे हैं।
इस विचार को पुष्ट करते हुए, इस शो के प्रोड्यूसर राजन शाही कहते हैं, ‘’ये रिश्ते हैं प्यार के’ दर्शकों को आज की पीढ़ी की सोच को दर्शाने और रिश्तों और शादी पर उनके विचारों को सामने रखने का वादा करता है।
अपने वादे पर कायम रहते हुए इस शो के मौजूदा ट्रैक में मैरिटल कोर्टशिप के विषय को सामने रखा जा रहा है। इसका अर्थ है शादी जैसे बड़े बंधन में बंधने से पहले दोनों एक-दूसरे को अच्छी तरह जानने के लिये थोड़ा वक्त लें।
इसके आगामी एपिसोड में मिष्टी (रिया शर्मा), कुणाल (रित्विक अरोड़ा) से शादी करने से पहले मैरिटल कोर्टशिप की बात करती है और किस तरह दोनों परिवारों के बुजुर्ग इस मांग पर अपनी प्रतिक्रिया देते हैं, उसे दिखाया जायेगा।
अन्य विषयों की तरह मैरिटल कोर्टशिप भी एक ऐसा विषय है जिस पर भारतीय टेलीविजन को सोचने की जरूरत है और इस पर कभी पहले बात नहीं की गयी है। हम यह दिखाना चाहते हैं कि यह केवल एक तरफा नहीं होता है और इस दौरान दोनों में से कोई भी किसी भी समय ना कह सकता है। दर्शक यह देखेंगे कि किस तरह परिवारों में नये और पुराने विचारों के लोग मिष्टी और कुणाल की शादी को दिशा देते हैं और किस तरह उनकी जिंदगियों में कुछ चौंका देने वाले ट्विस्ट आते हैं।‘’


