- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
मारुति सुजुकी ने त्योहारों से ठीक पहले लाॅन्च की अपनी मिनी SUV S-PRESSO
नई दिल्ली. मारुति सुजुकी ने आज अपनी बहु-प्रतिक्षित मिनी- SUV S-PRESSO लाॅन्च किया है। S-PRESSO की अवधारणा और डिज़ाइन भारत में भारत एवं दुनिया भर के लिए तैयार किया गया है। यह अपने बोल्ड और पावरफुल ैन्ट स्टांस के साथ सबसे अलग दिखाई देती है। पांचवीं पीढ़ी के भ्म्।त्ज्म्ब्ज् प्लेटफाॅर्म पर आधारित इस कार में 40 फीसदी हाई टेंसाइल स्टील का इस्तेमाल किया जा गया है, जो इसकी संरचना को मजबूत, सुरक्षित और ठोस बनाता है।
S-PRESSO को देष भर में कंपनी के ARENA रीटेल नेटवर्क के माध्यम से बेचा जाएगा। 10 से अधिक सुरक्षा फीचर्स के साथ यह सुरक्षा के सभी विनियमों के लिए अनुकूल है। मारुति सुजुकी ने ै.च्त्म्ैैव् के साथ अपने उपभोक्ताओं के लिए अपने वर्ग में कई सर्वश्रेष्ठ फीचर्स पेष किए हैं।
उपभोक्ताओं के लिए नई S-PRESSO लाॅन्च करते हुए श्री केनिची आयुकावा, मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ, मारुति सुजुकी इण्डिया ने कहा, ‘‘मारूति सुजुकी में हम उपभोक्ता को प्राथमिकता देते हैं। हम भारतीय उपभोक्ताओं को किफ़ायती दरों पर उच्च गुणवत्ता की सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। आज S-PRESSO का ग्लोबल लाॅन्च उपभोक्ताओं को सर्वश्रेष्ठ डिज़ाइन, टेक्नोलाॅजी और सुरक्षा उपलब्ध कराने की हमारी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है। मुझे यह बताते हुए बेहद खुषी का अनुभव हो रहा है कि हमारी BS6 रेंज में S-PRESSO को शामिल किया गया है, जो नए BS6 एमिषन नियमों का पालन करने वाला आठवां वाहन है। हमें विष्वास है कि यह इस सेगमेन्ट में एक नया उत्साह उत्पन्न करेगी और आज के युवा उपभोक्ताओं को लुभाने में कामयाब होगी।’’
S-PRESSO -लाजवाब रोड प्रेज़ेन्स
S-PRESSO एक अनूठे कैरेक्टर और बोल्ड डिज़ाइन स्टेटमेन्ट के साथ आती है।
अपराईट ए-पिलर और बैक डोर डिज़ाइन इसे SUV का लुक देता है। आधुनिक ग्लास टू बाॅडी ratio और स्कल्प्टेड वाॅल्युम कार को बोल्ड लुक देते हैं।
लिफ्टेड डोर-सिल और उंचा ग्राउण्ड क्लीयरिंग इसके बोल्ड लुक को कई गुना बढ़ा देते हैं इसके अलावा squared wheelarches और आर 14 टायर इसे मजबूत बनाते हैं।
सिंगल एपरचर हैड लैम्प और ग्रिल ग्राफिक इसे बेजोड़ और कमांडिंग बोल्ड लुक देते हैं। चैडा सी-सिगनेचर टेल लैम्प इसके डिज़ाइन को और भी बेहतरीन बनाता है।
इनसाईड S-PRESSO – अपनी तरह का अनूठाए खासतौर पर डिज़ाइन किया गया इन्स्ट्रुमेन्ट क्लस्टर
S-PRESSO का अनूठा और आकर्षक इंटीरियर इसे विषेष स्टाइल देते हैं। डायनामिक सेंटर कंसोल और स्पोर्ट्स लुक युवा उपभोक्ताओं को खूब लुभाएंगे। इसका आधुनिक इन्फोटेनमेन्ट सिस्टम और डिजिटल स्पीडोमीटर कार को आइकोनिक स्टाइल देते हैं। कुल मिलाकर यह नई टेक्नोलाॅजी और बोल्ड डिज़ाइन का शानदार संयोजन है।
S-PRESSO का उंचा सीटिंग लेआउट ड्राइवर को कमांडिंग पोज़िषन देता है। यह आसान इनग्रेस और इग्रेस और पर्याप्त लैगरूम के साथ आती है। बड़ा केबिन स्पेस, गहरा स्पोर्टी ब्लैक कलर युवा उपभोक्ता के जोष और उत्साह को कई गुना बढ़ा देता है।
S-PRESSO फ्रन्ट और रियर में सुविधाजनक युटिलिटी स्पेस के साथ आती है। ओपन ट्रे, ग्लव बाॅक्स, डोर ट्रिम और स्मार्टफोन रखने के लिए डोर कंसोल पाॅकेट के साथ पर्याप्त स्टोरेज के साथ आती है।
टेक्नोलाॅजी- फीचर्स के साथ ड्राइविंग का शानदार अनुभव
S-PRESSO अपने वर्ग में पहली बार स्टीयरिंग माउंटेड आॅडियो और वाॅइस कंट्रोल केे फीचर्स लेकर आई है। इसका आधुनिक स्मार्टप्लेे स्टुडियो सुनिष्चित करता है कि एक टच के साथ म्युज़िक, एंटरटेनमेन्ट और नेविगेषन आसानी से उपलब्ध हों। उपभोक्ता के अनुकूल, शानदार ग्राफिक यूज़र इंटरफेस- एंड्रोइड आॅटो, एप्पल कार प्ले और अन्य स्मार्टप्ले स्टुडियो ऐप्स के लिए कम्पेटिबल है।
S-PRESSO के हुड के नीचे BS6 काॅम्पलियान्ट 1.0 L K10 इंजन दिया गया है। मैनुअल और एजीएस (आॅटो गियर षिफ्ट) दोनों विकल्पों के साथ ये पेप्पी परफोर्मेन्स और शानदार माइलेेज देती है।
सुरक्षा और मजबूतीः हमेषा आपके साथ
S-PRESSO उपभोक्ताओं और पैदलयात्रियों की सुरक्षा को सुनिष्चित करने के लिए किए गए प्रयासों का परिणाम है। मारूति सुजुकी के पांचवीं पीढ़ी के भ्म्।त्ज्म्ब्ज् प्लेटफाॅर्म के साथ S-PRESSO नए भारतीय सुरक्षा नियमों के अनुरूप है जो फ्रंटल आॅफसेट क्रैष, साईड इम्पैक्ट के साथ पैदल यात्री की सुरक्षा को सुनिष्चित करती है। HEARTECT प्लेटफाॅर्म बेहतर इम्पैक्ट एब्ज़ाॅप्र्षन देता है और एनर्जी डिस्पर्जन पावर पैदल यात्री की सुरक्षा को सुनिष्चित करता है।
S-PRESSO सभी सुरक्षा फीचर्स केे साथ आती है जैसे ड्यूल एयरबैग्स, एबीएस (एंटी-लाॅकिंग ब्रेकिंग सिस्टम) विद ईबीडी (इलेक्ट्राॅनिक ब्रेक फोर्स डिस्ट्रीब्यूषन), सीट बेल्ट विद प्री-टेंषनर्स, फोर्स लिमिटर्स, ड्राइवर/ को-ड्राइवर सीट बेल्ट रिमाइंडर, रियर पार्किंग असिस्ट सिस्टम, हाई स्पीड वार्निंग एलर्ट और रिवर्स पार्किंग सेंसर्स।


