- Solaryaan Joins Haryana Green Energy Roadshow as Inverter Sales Cross 1 Lakh in H1 FY27
- फेयरफील्ड बाय मैरियट इंदौर में 7 अक्टूबर को शुरू होगा, ग्लास स्काई रूफटॉप रेस्टोरेंट, मिलेगा खास डाइनिंग एक्सपीरियंस
- ICICI Bank brings back ‘Festive Bonanza’ with exciting deals across shopping, travel, and lifestyle brands
- आईसीआईसीआई बैंक ने खरीदारी, यात्रा और लाइफस्टाइल ब्रांड्स पर आकर्षक ऑफर के साथ ‘फेस्टिव बोनांजा’ की फिर की शुरुआत
- Mumbai Deputy Mayor Sanjay Ghadi Honored with Mumbai Achievers Awards 2026
इंदौर के द पार्क में मारवाड़ी फ़ूड फेस्टिवल, लोगों को परोसे जाएंगें मारवाड़ के स्वाद
इंदौर, जून 2024। भारत अपने विविध और समृद्ध स्वाद के लिए जाना जाता है। इसमें भी मारवाड़ ने अपनी ख़ास पहचान बनाई है, मारवाड़ का हर स्वाद दुनिया भर में प्रसिद्ध है। इंदौर के लोगों को इस शाही अनुभव से रूबरू कराने के लिए इंदौर के द पार्क में 21 जून से लेकर 30 जून 2024 तक एक मारवाड़ी फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह दस दिवसीय फूड फेस्टिवल पूरी तरह से मारवाड़ी संस्कृति, उसकी समृद्ध विरासत और स्वादिष्ट व्यंजनों को समर्पित है।
इस आयोजन में शहरवासियों और आगंतुकों को मारवाड़ी खानपान की विविधता और परंपरागत पकवानों का अनूठा अनुभव प्राप्त होगा। मेहमान डिनर में स्पेशल दाल बाटी/बाफला बाटी, चूरमा के साथ साथ बाजरे की खिचड़ा, गेहूं की खिचड़ा, मक्की का सोवेटा, मांस का सोवेटा, कीमा बाजरी, खड़, बेसन चीला, मेथी मट्ठी, राजस्थानी कढ़ी/गट्टा मटर खिचड़ा, राजस्थानी भुजिया, बीजड़ की रोटी, मक्की की रोटी, और बाजरे की रोटी जैसी पारंपरिक मारवाड़ी रसोई का आनंद उठा सकते हैं।
द पार्क इंदौर के एक्ज़क्यूटिव शेफ संतोष यादव ने बताया, “ फेस्टिवल के मुख्य आकर्षणों में मारवाड़ी व्यंजनों की विस्तृत श्रृंखला शामिल है। इस फेस्टिवल में स्टार्टर्स के रूप में शाकाहारी व्यंजनों में सांगरी की शामी, मथानिया पनीर टिक्का, पनीर के सूले, पनीर बंजारा टिक्का, दाल कचौरी, मुठिया, मिर्ची वड़ा, पापड़ की पोटली, प्याज की कचौरी और आलू प्याज की कचौरी जैसे स्वादिष्ट व्यंजन परोसे जाएंगे।
मांसाहारी स्टार्टर्स में मांस का सूला, दही कीमा समोसा, जंगली मांस, भुना कुकड़ा, जैसलमेर मुर्ग का सूला, और मुर्ग बंजारा सूला शामिल हैं। इसके अलावा, फेस्टिवल में मीठी और नमकीन लस्सी का आनंद भी लिया जा सकता है। सूप के रूप में मक्की की राब, घाट और बाजरे की राब उपलब्ध होंगी।
चावल के व्यंजनों में प्लेन चावल, जोधपुरी पुलाव, कुबूली, केर का पुलाव, चिकन पुलाव, गोश्त गट्टा पुलाव, और मुर्ग आलू पुलाव का स्वाद चखा जा सकता है। दाल में कालबेलिया दाल, पंचमेल दाल, और पिछोला दाल शामिल हैं। पनीर के विशेष व्यंजनों में पनीर जोधपुरी, जंगली पनीर, और पनीर मेथी पापड़ जैसे लज़ीज़ व्यंजन पेश किए जाएंगे।वहीँ मेन कोर्स में गुलाब जामुन की सब्जी, काजू केर दख, बेसन भिंडी, पंचकुटन, भरवां टिंडा, पिठोड़ दही मा, शाही गट्टे का साक, राबोड़ी की सब्जी, चक्की मालमली, पप्पाक मंगोड़ी, पापड़ की सब्जी, मारवाड़ी कंदा रो साक, और मंगोड़ी रा साक शामिल हैं।
मांसाहारी मुख्य व्यंजनों में मटन के रूप में लाल मांस, गोश्त धुंघर, और सफेद मांस, जबकि चिकन के व्यंजनों में मुर्ग का मोकल, बंजारा मुर्ग, जोधपुरी मुर्ग, पदमपुरी मुर्ग, मुर्ग घोलिया, और जंगली मुर्ग पेश किए जाएंगे। मछली के व्यंजनों में मछली जैसमंदी, फिश करी, और मेथी फिश कढ़ी का स्वाद लिया जा सकता है। डेसर्ट के रूप में मिठाई के शौकीनों के लिए मलाई घेवर, मावा कचौरी, मूंग दाल हलवा, मटर/लिलुआ का झांझरिया, मक्की का जामुन, मालपुआ/रबड़ी, और मोहन थाल जैसे स्वादिष्ट व्यंजन उपलब्ध होंगे।”
द पार्क इंदौर के डायरेक्टर एफ एंड बी श्री सुदीप कांजीलाल ने बताया, “इस फेस्टिवल में मारवाड़ी खानपान के अनगिनत व्यंजन प्रस्तुत किए जाएंगे। इस आयोजन का उद्देश्य इंदौर के लोगों को एक अनूठा और स्वादिष्ट अनुभव प्रदान करना है। हम इस मारवाड़ी फूड फेस्टिवल के माध्यम से मारवाड़ी परंपरा और व्यंजनों को शहर के लोगों के साथ साझा करने के लिए बेहद उत्साहित हैं। हमारे शेफ्स ने इस फेस्टिवल के लिए विशेष तैयारी की है ताकि हर व्यंजन प्रामाणिक और स्वादिष्ट हो, इस फ़ूड फेस्टिवल के लिए हमनें ख़ास मारवाड़ी व्यंजनों का उपयोग किया है। हमें विश्वास है कि यह फेस्टिवल सभी मेहमानों के लिए एक यादगार और सुखद अनुभव साबित होगा।”


