- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
‘मैच फिक्सिंग’ के नए प्रोमो वीडियो में विनीत कुमार सिंह के किरदार के दिलचस्प रहस्य उजागर हुए!
विनीत कुमार सिंह ने लगातार ऐसी फ़िल्में दी हैं, जिन्हें दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों ने पसंद किये हैं। चाहे एक्शन से भरपूर सीक्वेंस हों, मिस्ट्री या थ्रिलर, उन्होंने हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिया है और कई लोगों का दिल जीता है। हाल ही में उनकी आने वाली फ़िल्म ‘मैच फिक्सिंग’ का ट्रेलर रिलीज़ हुआ और इंटरनेट पर इसकी चर्चा और बढ़ गयी। यह फिल्म विनीत के अभिनय कौशल को दिखाने का वादा करती है, जो एक पोलिटिकल ड्रामा और थ्रिलर थीम पर केंद्रित है। फिल्म में, वह एक आर्मी मैन की भूमिका निभा रहे हैं, एक ऐसा ड्रीम रोल, जिसे निभाने में उन्होंने पिछली कुछ बातचीतों के दौरान दिलचस्पी दिखाई थी। विनीत का किरदार खुद को सत्ता और विश्वासघात के जाल में फँसा हुआ पाता है।
https://www.instagram.com/reel/DBqt5KKvt5l/?igsh=NzF2dXVtaTAxajJp
एक्टर ने हाल ही में फिल्म के लिए एक प्रोमो वीडियो शेयर किया, जिसमें ‘समझौता एक्सप्रेस ब्लास्ट, 2007’ और ‘मालेगांव बम विस्फोट, 2008’ की झलकियां दिखाई गईं। इन क्लिप में विनीत दो अलग-अलग किरदारों में हैं, जिसमें वह हिंदू और मुस्लिम दोनों की भूमिका निभा रहे हैं। वीडियो के अंत में विनीत अपनी सेना की वर्दी में दिखाई देते हैं, साथ में यह लाइन भी है, “हाऊ इज ही कनेक्टेड टू हिम” इस क्लोजिंग लाइन ने इस बारे में अटकलों को हवा दिया है कि विनीत का किरदार इन घटनाओं और मिस्ट्री से कैसे जुड़ता है। उन्होंने वीडियो को कैप्शन दिया, “ही न्यू समथिंग टू डेंजरस- डीड दे ट्राय टू साइलेंस हिम?” इसने विश्वासघात और भ्रष्टाचार के बीच विनीत के शक्तिशाली प्रदर्शन को देखने के लिए उत्सुक दर्शकों के बीच उत्साह पैदा कर दिया है। ट्रेलर में आतंकी हमलों से जुड़ी एक चौंकाने वाली साजिश का भी खुलासा किया गया है, जिसने दर्शकों को बेचैन कर दिया है।
15 नवंबर को रिलीज होने वाली यह फिल्म कंवर खटाना की किताब ‘द गेम बिहाइंड सैफरन टेरर’ पर आधारित है। विनीत अनुजा साठे और मनोज जोशी के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। केदार गायकवाड़ द्वारा निर्देशित और पल्लवी गुर्जर द्वारा निर्मित यह फिल्म दर्शकों पर बड़ा प्रभाव छोड़ने के लिए तैयार है। ‘मैच फिक्सिंग’ के अलावा, विनीत कुमार सिंह ‘सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव’ की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं और मल्टीलिंगुअल पैन-इंडिया फिल्म ‘जाट’ में भी अभिनय करेंगे, जिसमें वह सनी देओल के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। इसके अलावा, उनकी पाइपलाइन में ‘रंगीन’ भी है।


