- एमबी एसोसिएट्स द्वारा इंदौर में “प्रॉम्प्ट से प्रोडक्टिविटी” पर एक दिवसीय व्यावहारिक एआई कार्यशाला का आयोजन
- द पार्क इंदौर के रेस्तराँ को मिले दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान
- TiE Global Summit 2026 to Bring Global Entrepreneurs and Investors to Indore
- टाई ग्लोबल समिट 2026: इंदौर में जुटेंगे दुनिया भर के उद्यमी और निवेशक
- Madhurima Tuli Gives Major Navratri Vibes in These Stunning Traditional Looks
भारत में और बढ़ना चाहिए मैटरनिटी फैशन: शीन दास
मुम्बई : पहले आए मिलेनियल्स, और अब बारी है क्वारंटाइनियल्स की! जी हां, 90 के दशक में पैदा हुए लोग अब पैरेंट्स बन रहे हैं और उनके साथ ही अब मैटरनिटी फैशन और शूट का ट्रेंड भी चल पड़ा है।
बीते कुछ वर्षों में यह ट्रेंड बहुत तेजी से आगे बढ़ा है, जहां प्रेग्नेंट महिलाएं अपने बेबी बंप्स दिखाते हुए लहरदार कपड़ों में अपने चेहरों पर मातृत्व का निखार बिखेरती नजर आईं। करीना कपूर से लेकर अनुष्का शर्मा तक, तमाम सेलिब्रिटीज़ ने बेबी बंप्स दिखाने का फैशन आगे बढ़ाया और इसी तरह अब मैटरनिटी फैशन उद्योग भी फलने-फूलने लगा है।
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के शो इंडियावाली मां में चिन्नम्मा का किरदार निभा रहीं शीन दास, इस शो में एक इवेंट एजेंसी की बॉस बनी हैं, जो अनेक कार्यक्रमों की जिम्मेदारी संभालती नजर आईं। इसी दौरान उन्हें काकू (सुचिता त्रिवेदी) के साथ मिलकर एक मैटरनिटी फैशन इवेंट आयोजित करने का भी मौका मिला, जहां काकू उस तरह के कपड़ों को डिजाइन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी और इस इवेंट को सफल बनाएंगी।
हमने पहले भी सुना है कि शीन दास हंसमुख जैसा पति चाहती हैं, जो हर बात में परफेक्ट हैं और अब वो चाहती हैं कि आने वाले समय में मैटरनिटी फैशन इंडस्ट्री भी खूब फले फूले।
मैटरनिटी फैशन इंडस्ट्री के बारे में बात करते हुए शीन कहती हैं, “गर्भवती महिलाओं के चेहरे की चमक सबसे ज्यादा होती है और इसीलिए मुझे लगता है कि उन्हें अपना बेबी बंप दिखाने के लिए सबसे फैशनेबल कपड़े पहनने चाहिए! कुछ ब्रांड्स हैं, जो मैटरनिटी परिधान बनाते हैं, लेकिन मैं चाहती हूं कि ऐसे ज्यादा से ज्यादा मैटरनिटी ब्रांड्स हों, जो गर्भवती महिलाओं की खूबसूरती को उभारें और उनके बेबी बंप को दिखाएं।
गर्भवती महिलाएं इन प्यारी ड्रेसेस, हेडबैंड्स और अपने दमकती त्वचा के साथ सबसे क्यूट नजर आती हैं। सभी मांओं को यह अधिकार है कि वे गर्भधारण के दौरान भी सबसे खूबसूरत नजर आएं और ऐसे में मैटरनिटी फैशन को भारत में और ज्यादा बढ़ाने की जरूरत है! इस मैटरनिटी फैशन शो की सफलता के लिए काकू और चीनू को मिलकर काम करते हुए देखकर बहुत अच्छा लगा।“
जहां इस शो के वर्तमान ट्रैक में काकू और हंसमुख का अनंत प्यार दिखाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर इसकी तुलना रोहन और चीनू के खराब रिश्तों से की जा रही है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि पुराने विचारों वाली जोड़ी आज के जमाने के प्रेमियों को किस तरह मिलाएगी।


