- BHIVE Unveils Its First-Ever Brand Film with Milind Soman, Turning Its Campus Workplace Vision into a Movement
- नेशनल अवॉर्ड विनर अंजलि पाटिल की ‘सेल्वी’ ने बुसान प्रीमियर से पहले जारी किया नया पोस्टर
- पूजा बत्रा, अदिति गोवित्रिकर और दीपक तिजोरी ने योगासन चैंपियनशिप में जमाया रंग, फिटनेस को लेकर दिया खास संदेश
- A Soulful Farewell to Bappa: Nirvaan Birla Presents His Rendition of ‘Jai Ganesha Deva’
- Krishna das joins amjad ali khan’s chants for unity for a powerful rendition of om mani padme hum
मेदांता हॉस्पिटल की विशेष पहल: मरीज़ों के फीडबैक पर 50 से ज़्यादा नर्सों को मिला सम्मान
इंटरनेशनल नर्स डे पर हुए हॉस्पिटल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, अलग-अलग विभागों की नर्सों ने लिया भाग
इंदौर, 13 मई, 2026| अस्पतालों में डॉक्टर अक्सर इलाज का चेहरा माने जाते हैं, लेकिन मरीज़ के सबसे करीब अगर कोई होता है तो वह नर्सिंग स्टाफ होता है। दवाइयों से लेकर मरीज की देखभाल, मानसिक सहारा और लगातार निगरानी तक, अस्पताल की पूरी व्यवस्था में नर्सों की भूमिका सबसे अहम मानी जाती है। इसी योगदान को सम्मान देने के लिए सोमवार 12 मई को मेदांता हॉस्पिटल इंदौर में इंटरनेशनल नर्सेस डे के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मरीजों द्वारा चयनित 50 से अधिक नर्सों को स्टार केयर गिवर्स अवार्ड से सम्मानित किया।
इस मौके पर मेदांता हॉस्पिटल इंदौर के चिकित्सा अधीक्षक संजय गीद ने कहा “अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सिर्फ आधुनिक तकनीक या इंफ्रास्ट्रक्चर से नहीं, बल्कि मरीज़ों को मिलने वाली देखभाल और संवेदनशील व्यवहार से भी तय होती हैं। नर्सिंग स्टाफ मरीजों और उनके परिवारों के लिए सबसे भरोसेमंद कड़ी होता है। इस बार इंटरनेशनल नर्सेस डे पर हमारे लिए सबसे खास बात यह रही कि 50 से ज्यादा नर्सों का चयन खुद मरीजों ने अपने अनुभव और फीडबैक के आधार पर किया। मरीजों द्वारा भेजे गए प्रशंसा पत्र और उनके शब्द हमारे स्टाफ के लिए किसी बड़े सम्मान से कम नहीं हैं। यह पहल नर्सिंग स्टाफ के मनोबल को बढ़ाने के साथ उन्हें और बेहतर सेवा देने के लिए प्रेरित भी करेगी।”
कार्यक्रम के दौरान अस्पताल प्रबंधन की ओर से नर्सिंग स्टाफ के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें अलग – अलग विभागों की नर्सों ने भाग लिया। शाम को सभी नर्सिंग स्टाफ के लिए विशेष पार्टी का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अस्पताल प्रबंधन, डॉक्टर्स और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।


