- Riteish Deshmukh takes a leap into Telugu cinema with Ram Pothineni’s RAPO23
- From Ananya Panday to Kashika Kapoor to Janhvi Kapoor - 5 OG Bollywood Beauties Who Will Give You the Perfect Garba Looks You Need This Navratri
- From Reena Malhotra to Kamalpreet Dhanoa: 25 Years of Dia Mirza and Her Evolution as an Actor
- Who is Pragati Srivastava? The Fresh Face Set for a Promising Bollywood Debut with Aanand L Rai’s Nakhrewaalii
- Mia by Tanishq Launches "Lightscapes": A Jewellery Collection Inspired by the Magic of Festive Lights
दुनिया भर से आई मेडिकल की अत्याधुनिक तकनीके
इंदौर। मेडिकल क्षेत्र में लगातार हो रही खोजों से रूबरू कराने के लिए आयोजित तीन दिवसीय मेडिकल एक्सपो का शुभारंभ हुआ । इस एक्सपों में मेडिकल की नवीन तकनीकों के प्रदर्शन करने के लिए दुनिया भर से देशभर के विभिन्न शहरों के साथ ही लंदन और थाईलैंड से भी एक्सपर्ट आए है।
ब्रिलियंट कंन्वेषन सेंंटर में आयोजित इस मेडिकल एक्सपो में का शुभारंभ एमजीएम मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर व एनेसथोलोजी के हेड डॉ किशोर अरोरा , सीएचएल हॉस्पीटल के एक्जीक्युटीव डायरेक्टर डॉ राजेश जैन व एक्सपो इंडिया के श्री रमेश त्रिपाठी के कर कमलों द्वारा हु आ ।
श्री रमेश त्रिपाठी ने बताया कि एक्सपो में आई देश विदेश कंपनियों ने स्वास्थ्य के क्षेत्र की उन्नत तकनीकों को प्रदर्शन किया है। ऑपरेशन थियेटर की अत्याधुनिक तकनीकों के साथ ही होम केयर के तमाम उत्पाद यंहा प्रदर्शित किये गए है जो घरो में आसानी से उपयोग किये जा सकते है।
कांफ्रेंस में दुर्घटना होने के बाद खून को तेजी से रोकने के लिए इजरायली पट्टी आई है । घाव वाली जगह जब इस पट्टी को लगाया जाता है तो ये खून को जेल में बदल देती है जिससे रक्त स्त्राव पुरी तरह बंद हो जाता है और घायल की जान बच जाती है इजरायल में सेना इस पट्टी का उपयोग करती है। इसी तरह शरीर में ऑक्सीजन की कमी का पता लगाने के लिए भी एक छोटी डिवाईस आई है जिसे उंगली पर लगाते ही वो षरीर में मौजूद ऑक्सीजन की मात्रा बता देती है।
जिन मरीजो को सांस लेन में तकलीफ होती है उनके लिए सी पेक आया है जिसमें दवा होती है और एमरजेंसी में मरीज को इस मशीन से सांस देकर बचाया जा सकता है। इसके साथ ही कांफ्रेंस में आया हेल्थ एटीएम भी आकर्षंण का केंद्र बना हुआ है। इसमें 20 मिनट में लगभग 40 तरह की बीमारियों की जांच हो जाती है।
एक्सपो में मेडिकल कॉन्फ्रेंस मेडिकोन का आयोजन भी गया । इस कांफ्रेंस में हॉस्पिटल मैनेजमेंट, मार्केटिंग और हॉस्पिटल ऑपरेशन को लेकर बड़े एक्सपर्ट्स ने अपने विचार व्यक्त किये । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बैंगलोर से आए एक्सपर्ट डॉ मुदित सक्सेना ने पेशेंट सेक्युरिटी पर बात की ।
उन्होने कहा कि ये मरीज का और उसके परिजनों का अधिकार होता है कि वो ये जान सके उसके शरीर के साथ क्या हो रहा है। डॉक्टर्स और स्टॉफ मैनेजमेंट को भी चाहिए की वो मरीज से हर स्थिती में संवाद कायम रखे । क्रिटिकल केसेस में मरीज के परिजनों को उसकी स्थिती और ईलाज की पुरी जानकारी होनी चाहिए । ऐसा न होन पर ही विवाद की स्थितियां बनती है।


