- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
मेडिमिक्स ने लांच किया आयुर्वेदिक हैंड वॉश और हैंड सैनिटाइज़रों की एक रेंज
आयुर्वेदिक त्वचा देखभाल में 50 से अधिक वर्षों के साथ, मेडिमिक्स ने हाल ही में आयुर्वेदिक हैंड वॉश और हैंड सैनिटाइज़रों की नई रेंज पेश की है। हैंड वॉश की रेंज प्राकृतिक सामग्रियों के माध्यम से 99.9% कीटाणुओं से सुरक्षा प्रदान करती है।
समय के साथ-साथ, मेडिमिक्स ‘त्वचा की देखभाल, प्राकृतिक तरीके से’ का पर्याय बन गया है और इसे उन विवेकी ग्राहकों का पूरा भरोसा हासिल हुआ है जो प्राकृतिक स्किनकेयर उत्पादों का उपयोग करने के लिए उत्सुक हैं। आयुर्वेद के गुणों से समर्थित, मेडिमिक्स अब बढ़ती मांग के कारण हैंड वॉश और हैंड सैनिटाइज़रों के क्षेत्र में अपना पोर्टफोलियो बढ़ा रहा है।
मेडिमिक्स के हैंड वॉश और हैंड सैनिटाइज़र रेंज में नींबू, तुलसी, एलो वेरा, नीम और हल्दी जैसे प्राकृतिक सामग्रियों का अभिनव संयोजन उपयोग किया गया है, जिससे एक ऐसा स्फूर्तिदायक मिश्रण तैयार होता है जो कीटाणुओं से 99.9% सुरक्षा देता है और यह भी सुनिश्चित करता है कि ये त्वचा पर कोमल और नर्म हो, और हाथों से ताज़ी खुशबु आए, हाथ नर्म और साफ रहे।
नए मेडिमिक्स आयुर्वेदिक हैंड वॉश में तीन किस्म नेचर फ्रेश (नींबू, तुलसी, एलो वेरा के साथ), नेचर सॉफ्ट (नीम, हल्दी, एलो वेरा के साथ) और नेचर केयर (नीम, तुलसी, एलो वेरा के साथ) शामिल हैं। इनकी कीमत 190 ml के लिए 85 रुपये, 175 ml पैक के लिए 90 रुपये और 750 ml मेगा पैक के लिए 110 रुपये है।
नए मेडिमिक्स आयुर्वेद हैंड सैनिटाइज़र में दो किस्म शामिल हैं: नीम, तुलसी, एलो वेरा और नींबू, तुलसी, एलो वेरा। इनकी कीमत 100 ml के लिए 50 रुपये, 200 ml के लिए 100 रुपये, 500 ml के लिए 250 रुपये और 5 लीटर के लिए 2500 रुपये है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की सिफारिशों के अनुसार, यह पानी के बिना 99.9% कीटाणुओं और बैक्टीरिया को मारकर वायरस के प्रसार को कम करने में मदद करता है।
नए लॉन्च किए गए उत्पाद सभी प्रमुख खुदरा दुकानों और ईकॉमर्स प्लेटफार्मों पर उपलब्ध हैं।
चोलायिल प्राइवेट लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक, श्री प्रदीप चोलयिल ने कहा, “हमारे आगमन से ही, हम विश्व स्तर के व्यक्तिगत और स्किनकेयर उत्पादों और सेवाओं के साथ लोगों के जीवन को स्वाभाविक रूप से सशक्त और समृद्ध बना रहे हैं। वर्तमान में, हैंड वॉश और सैनिटाइज़र सभी के जीवन का एक अभिन्न हिस्सा बन गए हैं।
मेडिमिक्स को, जिसे विशुद्ध फास्ट-एक्टिंग आयुर्वेद के रूप में जाना जाता है, आयुर्वेद की अच्छाई को दोहराते हुए, हैंड वॉश और हैंड सैनिटाइज़रों की नई रेंज पेश करने की ख़ुशी है। ग्राहकों की जरूरतों को प्राकृतिक तरीके से पूरा करते हुए हमें अपने उत्पाद रेंज में विविधता लाने और इसका विस्तार करने का गर्व है।
आयुर्वेद की अच्छाई को सामने लाने के लिए विशेषज्ञों की हमारी टीम द्वारा गहन शोध के बाद नई उत्पाद श्रृंखला में अभिनव मिश्रणों को लाया गया है। हमारे हैंड वॉश रेंज में 3 हर्बल एक्टिव्स की अद्वितीय शक्ति है जो 99.9% कीटाणुओं से बचाता है।
प्राकृतिक सामग्रियों का उपयोग करके कीटाणुओं का खातमा करने का क्षेत्र इस समय की आवश्यकता है और मेडिमिक्स की ‘फास्ट एक्टिंग आयुर्वेद के साथ त्वचा के अनुकूल बनने’ के समग्र रुख के साथ वास्तव में अच्छी तरह से फिट बैठता है। हमें ये भी लगता है कि हैंड सैनिटाइज़र जैसे हमारे ‘ऑन द गो’ उत्पाद को भी उपभोक्ताओं द्वारा सराहा जाएगा।”
चोलायिल प्राइवेट लिमिटेड के विपणन अध्यक्ष श्री आशीष ओलीयन ने कहा, “कोविड की वजह से हैंड वॉश और हैंड सैनिटाइज़र की खपत कई गुना बढ़ गई है। संक्रमण से बचने के लिए लोग अक्सर इन उत्पादों का उपयोग करना पसंद करते हैं, लेकिन साथ ही लोग ऐसे उत्पादों की भी तलाश में रहते हैं जो सुरक्षित और प्राकृतिक हों और अपनी त्वचा को नुकसान पहुंचाए बिना जो अक्सर इस्तेमाल किया जा सके।
50 वर्षों की विशेषज्ञता के साथ आयुर्वेदिक स्किन केयर क्षेत्र में एक अग्रणी ब्रांड होने के नाते यह हमारे लिए एक अवसर था, यह उत्पाद श्रेणी और ब्रांड की विश्वसनीयता के साथ एक सहज जुड़ाव था। हमारे हैंड वॉश का मुख्य यूएसपी है प्राकृतिक सामग्रियों के माध्यम से 99.9% कीटाणुओं से सुरक्षा, जो अधिकांश ब्रांडों द्वारा पेश नहीं किया जाता है।
हैंड वॉश और हैंड सैनिटाइज़रों में मेडिमिक्स ब्रांड का विस्तार समग्र ब्रांड पोर्टफोलियो को एक बड़ा प्रोत्साहन देने जा रहा है और हम अपने उपभोक्ताओं की जरूरतों को बड़े पैमाने पर पूरा करेंगे।”


