- जल संरक्षण पर डॉ. ए.के. द्विवेदी के सुझावों की मंत्री तुलसी सिलावट ने की सराहना, अधिकारियों को शीघ्र कार्यवाही के दिए निर्देश
- Raj Kundra on the Ongoing Pornography Case: I am ready to give up my life if I am found guilty
- पुरी रथ यात्रा से पहले एयरटेल ने पूरे ओडिशा में अपने नेटवर्क को और मजबूत किया
- A Menstrual Hygiene Initiative Fueled Manushi Chhillar's Win for Miss India 2017 Crown
- जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने एमजी एडाप्ट का किया अनावरण
मीरा मोहन प्रकोष्ठ ने मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
इंदौर. आद्य गौड ब्राह्मण सेवा न्यास के उपक्रम मीरा मोहन प्रकोष्ठ द्वारा पारिवारिक कार्यक्रम भरपूर आनंद, उत्साह और भक्ति के साथ मनाया गया.
यह पारिवारिक कार्यक्रम बिना किसी मंचीय व्यवस्था के वीर विरेंद्र गार्डन, फूटी कोठी चौराहा, महावीर अस्पताल के आगे मनाया गया. इसमें 150 परिवारों द्वारा बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओ की शपथ ली गई।कार्यक्रम का थीम वृंदावन थी इसलिए सभी अपने बच्चों को कृष्ण राधा के रुप में सजाकर लाये थे.
कार्यक्रम में उपाध्यक्ष सुनीता प्रद्युम्न दीक्षित, श्री महेश शशि शर्मा अखंड भारत, प्रमोद मीना जोशी, अशोक पुष्पा शर्मा, स्वागत प्रियंका शर्मा, शिव मीरा शर्मा, सुरेंद्र राखी शर्मा, योगेश आरती शर्मा, मयंक आस्था तिवारी, सूरज हेमा शर्मा, राजेंद्र इन्दू शर्मा, आशिष पूर्णिमा, अरविंद शीतल शर्मा की सहित 300 लोगों की पारिवारिक उपस्थिति रहीं.
संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन मारी मोहन प्रकोष्ठ की महामंत्री दीपा-मनोज शर्मा द्वारा किया गया. आद्य गौड ब्राह्मण सेवा न्यास के कोषाध्यक्ष राजकिशोर द्वारा आगामी कार्यक्रम की सूचना दी गई। इस कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन मीरा मोहन प्रकोष्ठ के अध्यक्ष यामिनी-अमित नायक द्वारा किया गया.


