- This independence day, india is celebrating the heroes of operation safed sagar
- डी बीयर्स साइटहोल्डर अंकित जेम्स ने ‘Eyora Jewels’ के साथ रिटेल सेक्टर में किया प्रवेश
- Back to Class! Prime Video Announces Seasons 2 and 3 of Fan-Favorite Adarsh Baal Vidyalaya
- इस स्वतंत्रता दिवस पर केनस्टार लेकर आया ‘नो फोन ऑवर 2.0’, पिछले साल से 3 गुना अधिक भागीदारी का लक्ष्य
- ऑपरेशन सफेद सागर की सफलता के बीच दीया मिर्ज़ा ने बताया, उनके लिए देशभक्ति के क्या मायने हैं
‘दे दे प्यार दे 2’ में मीज़ान जाफरी ने दोहराया अजय देवगन का मशहूर स्प्लिट सीन, अजय ने खुद की मदद
‘दे दे प्यार दे 2’ का ट्रेलर आज रिलीज़ हुआ। यह फिल्म रोमांस और कॉमेडी से भरपूर है। इस बार सीक्वल में मीज़ान जाफरी भी नज़र आएंगे। उन्होंने फिल्म में अजय देवगन का ‘फूल और कांटे’ वाला आइकॉनिक स्प्लिट सीन दोहराया है।
मीज़ान ने बताया,
“अजय सर के साथ काम करना मेरे लिए बहुत बड़ा मौका था। वह बहुत अच्छे इंसान हैं और सेट पर सबका बहुत सपोर्ट मिला। जब मैं कार पर स्प्लिट सीन कर रहा था, तब अजय सर खुद आए और मेरी हार्नेस पकड़कर मदद की।”
इस सीन को लेकर मीज़ान ने कहा,
“मैं बहुत नर्वस था क्योंकि यह सीन सिर्फ अजय सर से जुड़ा है। लेकिन उन्होंने मुझे गाइड किया और मोटिवेट किया। यह सीन फिल्म में मेरी एंट्री का हिस्सा है और मुझे उम्मीद है कि लोगों को पसंद आएगा।”
‘दे दे प्यार दे 2’ का निर्देशन अंशुल शर्मा ने किया है और इसे लव रंजन ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में रकुलप्रीत सिंह, गौतमी कपूर, जावेद जाफरी और आर. माधवन भी अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 14 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।


