- इंदौर में 'इंदौर टेक समिट 2026' का सफल आयोजन
- इंदौर में उत्साह और उमंग के बीच संपन्न हुआ राज्य स्तरीय ‘लक्ष्य ‘मंथन’ योगासन प्रतियोगिता’ का फाइनल
- Dr. Acharya Vinod Kumar Ojha on Ganesh Chaturthi 2026: When Vighnaharta Comes Home, Let Us Welcome Not Just Bappa But a New Way of Thinking
- रिवाह बाए तनिष्क ने छह अलग-अलग भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए पेश किए 'वेडिंग सिग्नेचर्स', शादी के खास आभूषण और संपूर्ण ब्राइडल ज्वेलरी ट्रूसो
- Rivaah by tanishq launches wedding signatures, complete bridal jewellery trousseaus across six indian bridal communities
मेगास्टार अनिल कपूर ने “एनिमल” में अपने किरदार बलबीर सिंह के बॉडी डबल के लिए ऐसी तैयारी की!
दर्शक और इंडस्ट्री इनसाइडर ब्लॉकबस्टर संदीप रेड्डी वांगा की फ़िल्म “एनिमल” में बलबीर सिंह के रूप में अनिल कपूर की प्रतिष्ठित भूमिका के बारे में बात कर रहे हैं। यह बात बहुत कम लोग जानते हैं कि अभिनेता ने अपने बॉडी डबल कैलाश की भूमिका में खुद को ढालने के लिए लेटेक्स और फेसिअल प्रोस्थेटिक्स के पीछे घंटों समय बिताया।
फिल्म के बिहाइंड द सीन वीडियो में देखा जा सकता है कि अनिल को काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ी ताकि वह करैक्टर में खुद को उतार सकें। वीडियो में कपूर को फुल फेसिअल मास्क पहने हुए दिखाया गया है। मेगास्टार जो 40 वर्षों से फ़िल्म इंडस्ट्री में बेहतरीन काम करते आये हैं, अपने हर किरदार के लिए अपने अनुशासन और मेथड एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। इस बार भी उन्होंने फ़िल्म में डबल रोल की तैयारी के लिए प्रोस्थेटिक्स का सहारा लिया। उनके एक्सप्रेशन्स और हावभाव उनकी फिल्मों में अहम भूमिका निभाते हैं। मेकअप में हैवी नोज, अंडर आई, भौंह और लिप्स जैसे प्रोस्थेटिक्स शामिल हैं।
सेट पर इस बदलाव से गुजरने में उन्हें कई घंटे लग गए। अभिनेता ने दर्शकों का दिल जीतने में कामयाबी हासिल की है, जो इस फ़िल्म की सक्सेस का एक प्रमाण है।


