- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
मेरिटनेशन ने सीबीएसई की दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षा में 90% से अधिक अंक लाने वाले छात्रों की संख्या में चार गुना वृद्धि दर्ज की
दसवीं कक्षा के गणित विषय में 68% छात्रों ने 95% से अधिक अंक स्कोर किए
दसवीं कक्षा के विज्ञान विषय में 69% छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए
बारहवीं कक्षा के गणित विषय में 54% छात्रों ने 95% से अधिक अंक प्राप्त किए
सर्वाधिक ध्यान आकर्षित करने वाले मेरिटनेशन के छात्र रहे- श्रीराम मालारविझी कुमारन, जिन्होंने सीबीएसई की दसवीं कक्षा की परीक्षा में 98.4% हासिल किए और कतर के टॉप स्कोरर बने
नई दिल्ली. पिछले सप्ताह सीबीएसई की दसवीं और बारहवीं के परिणाम 2020 घोषित होने के साथ ही आकाश एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड (जो टेस्ट की तैयारी कराने में अग्रणी आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल) की अनुषंगी कंपनी है) के एक अंग भारतीय एडटेक दिग्गज ‘मेरिटनेशन’ में दाखिला लेने वाले 300% छात्रों ने अपनी-अपनी परीक्षाओं में 90% से अधिक असरदार अंक प्रतिशत दर्ज किया है। छात्रों को मेरिटनेशन के प्रीमियम पाठ्यक्रमों में दाखिला दिया जाता है।
सीबीएसई की बारहवीं कक्षा के परिणाम के अनुसार गणित में 54% छात्रों ने 95% से अधिक अंक प्राप्त किए। 60% छात्रों ने भौतिकशास्त्र में 95% से अधिक अंक प्राप्त किए तथा रसायनशास्त्र व जीव विज्ञान के लिए यह आंकड़ा क्रमशः 67% और 66% का रहा।
हालांकि सीबीएसई की दसवीं कक्षा के परिणाम के अनुसार गणित में 68% छात्रों ने 95% से अधिक अंक प्राप्त किए और विज्ञान में 69% छात्रों को 90% से अधिक अंक मिले हैं। यह प्रभावशाली उपलब्धि मेरिटनेशन की फैकल्टी, पाठ्यक्रम और प्रशिक्षण का बखान स्वयं कर रही है।
सीबीएसई की दसवीं कक्षा की परीक्षा के टॉप स्कोरर्स में गाजियाबाद की गौरी अग्रवाल रहीं, जिन्हें कुल मिलाकर 99% अंक मिले, इस सूची में संयुक्ता वेंकटेशन भी शामिल हैं, जिन्होंने 98.6% अंक हासिल किए हैं। इन छात्रों में श्रीराम मालारविझी कुमारन का नाम विशेष उल्लेखनीय है, जो 98.4% अंक हासिल करके कतर में #1 रैंकधारी बन गए।
बारहवीं कक्षा के लिए रोहतक के रोहित टॉप स्कोरर रहे, जिन्होंने 99.75% अंक प्राप्त किए हैं और कोझीकोड (केरल) की श्रीलक्ष्मी वी. ने 99.25% अंक हासिल किए।
छात्रों को बधाई देते हुए और इन प्रभावशाली परिणामों पर टिप्पणी करते हुए आकाश एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड (एईपीएल) के सीईओ श्री नरसिम्हा जयकुमार ने कहा- “सीबीएसई की दसवीं और बारहवीं की परीक्षा 2020 में शानदार स्कोर करने वाले हमारे सभी छात्रों को हार्दिक बधाई!
यह हमारे छात्रों और फैकल्टीज की कड़ी मेहनत का फल है, इसके साथ-साथ मेरिटनेशन में कराई जाने वाली गुणवत्तापूर्ण टेस्ट तैयारियों का भी इसमें बड़ा हाथ है, जिसके चलते यह उपलब्धि हासिल हुई है। हम उन पैरेंट्स के भी आभारी हैं, जिन्होंने इस दौरान बिलाशर्त सहयोग का हाथ बढ़ाया। हम हर छात्र को उनकी आगामी उपलब्धियों के लिए शुभकामनाएं देते हैं।”
भारत के एक प्रमुख शैक्षणिक संस्थान आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड ने जनवरी 2020 में के12 के छात्रों की खास जरूरतें पूरी करने वाली एड-टेक कंपनी ‘मेरिटनेशन’ का अधिग्रहण कर लिया था। इस अधिग्रहण को पूरा करने लिए एपलेक्ट लर्निंग सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड का अधिग्रहण करते हुए इन्फो इज (इंडिया) लिमिटेड के साथ एक निश्चयात्मक समझौता हुआ था।


