- Netflix’s Vir Das: Fool Volume Nominated At The International Emmy Awards 2026
- Suhail Nayyar spills the beans on his physical transformation and role for Udta Teer!
- एलजी इंडिया ने शानदार परफॉरमेंस, स्मार्ट सुविधा और आकर्षक डिज़ाइन वाली सेमी-ऑटोमैटिक वाशिंग मशीन की नई रेंज पेश की
- हर सफर का भरोसेमंद साथी: अरिस्टोक्रेट सोलाना
- नर्मदापुरम रोड पर पहले एक्सपीरियंस सेंटर के शुभारंभ के साथ होमलेन ने किया भोपाल में प्रवेश
मेट्रो प्रोटेक्शन सर्विसेज के संचालक सानू कसेरा को मिला सम्मान
दो दशक से सेलिब्रिटीज को दे रहे हैं सुरक्षा, सलमान खान से लेकर शाहरुख़ खान तक को दी सेवाएं
इंदौर। मेट्रो प्रोटेक्शन सर्विसेज के संचालक शानू कसेरा को हाल ही में दादा साहेब फाल्के फैशन आइकॉन लाइफस्टाइल अवार्ड से सम्मानित किया गया। होटल मेरियट में हुए समारोह में उन्हें यह सम्मान मिला। गौरतलब है कि शानू कसेरा पिछले दो दशक से फिल्म प्रोडक्शन, प्रमोशन और इवेंट्स के लिए पूरे मध्यप्रदेश में आने वाली बड़ी सेलिब्रिटीज को सिक्योरिटी देते हैं।
शाहरुख़ खान, सलमान खान, कटरीना कैफ, विक्की कौशल, कंगना रनोट, अक्षय कुमार, कार्तिक आर्यन जैसी कई बड़े बॉलीवुड सेलेब्रिटीज को उन्होंने सुरक्षा मुहैया करवाई है। सिर्फ प्रदेश ही नहीं वरन मुंबई में भी उनकी टीम सिक्योरिटी सर्विस देती है। क्राउड मैनेजमेंट में उन्हें महारत हासिल है। भीड़ भरी जगहों में सेलेब्रिटीज को सुरक्षित रखने के लिए वे जाने जाते हैं।
इस अवार्ड को लेकर मेट्रो प्रोडक्शन सर्विस के संचालक सानू कसेरा कहते हैं यह इतने वर्षों में निष्ठापूर्वक काम करने का ही नतीजा है कि आज मुझे यह पहचान और सम्मान मिल पाया है। मैं इसके लिए अपनी टीम का विशेष रूप से शुक्रगुजार हूँ, जो दिन-रात एक करके सेलिब्रिटीज को सुरक्षा देने में साथ निभाती है।
महिला बाउंसर की बड़ी टीम
वे कहते हैं कि मेरी इस बाउंसर सिक्योरिटी में करीबन डेढ़ सौ लड़के एवं 200 के दरमियान लड़कियां बाउंसर उपस्थिति रहती है और यह हर परिस्थिति में आने वाले मेहमानों को अपनी सिक्योरिटी प्रदान करती है। मेरे साथ मेरी टीम के मैनेजर चंचल श्रीवास, जॉन, यश, ऋतुराज, विशाल, वसीम, अतीक आदि लोग मेरे साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य को अंजाम देते हैं।


