- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
एमजी मोटर इंडिया ने इंदौर में अपने नेटवर्क का विस्तार किया, सेल्स और सर्विस टचप्वाइंट शुरू किया
मध्यप्रदेश में कुल 12 टचप्वाइंट्स के साथ कार खरीदारों के लिए एमजी सेल्स और ऑफ्टर सेल्स सर्विस की आसान सुविधा।
इंदौर, नवंबर, 2023। 100 सालों की समृद्ध विरासत वाले ब्रिटिश ऑटोमोबाइल ब्रांड एमजी मोटर (मॉरिस गैरेजेस) ने इंदौर में कार खरीदारों के लिए एक सेल्स और ऑफ्टर सेल्स आउटलेट का शुभारंभ किया है। यह आउटलेट 2,700 और 10,000 वर्गफीट में फैला हुआ है। डीलरशिप शोरूम और वर्कशॉप एक डिजिटल एन्वॉयरमेंट के साथ प्रीमियम इंटीरियर से सुसज्जित है, जो आधुनिक, शहरी खरीदार की प्राथमिकताओं से मेल खाता है, जो तकनीक-प्रेमी और ऑटो उत्साही हैं। ग्राहक श्रीनगर स्थित शोरूम में एमजी लाइन-अप के व्हीकल्स रेंज जैसे हेक्टर, ग्लोस्टर, जेडएस ईवी, एस्टर और कॉमेट ईवी आदि का अनुभव ले सकते हैं। साथ ही, टोल काटा स्थित वर्कशॉप में प्रीमियम सर्विसेस प्राप्त कर सकते हैं।
एमजी मोटर इंडिया के डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर गौरव गुप्ता ने कहा कि वर्ष 2023 हमारे लिए बेहद खास है, क्योंकि हम ऑटोमोटिव उत्कृष्टता की एक सदी का जश्न मना रहे हैं। हमारे नेटवर्क को मजबूत करने की हमारी प्रतिबद्धता अटूट है। इन कुछ वर्षों में हमें अच्छी प्रगति मिली है और हमने मध्य प्रदेश में 12 टचप्वाइंट्स के साथ देशभर में एक मजबूत सेल्स और सर्विस नेटवर्क स्थापित किया है। मध्यप्रदेश एसयूवी और ईवी के लिए बेहतर मार्केट है और ग्राहक इन क्षेत्रों में हमारे सभी उत्पादों का अनुभव कर सकते हैं।
इस अवसर पर संजय ठक्कर, डीलर पिं्रसिपल, एमजी इंदौर और चेयरमैन व एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, लैंडमॉर्क ने कहा कि हमें इंदौर में एमजी के साथ साझेदारी शुरू करके बेहद खुशी हो रही है। एमजी के तकनीकी रूप से उन्नत उत्पादों, ग्राहक-केंद्रित दृष्टिकोण के साथ-साथ ग्राहकों की जरूरतों के बारे में हमारी समझ के साथ हम अपने ग्राहकों के लिए श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ ओनरशिप एक्सपीरियंस प्रदान करने का प्रयास करते हैं। इससे हमें पूरे क्षेत्र में अपने ग्राहकों की विकसित गतिशीलता (बढ़ती हुई मोबिलिटी की) आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिलेगी।
भारत में अपनी स्थापना के बाद से एमजी ने 180,000 से अधिक व्हीकल्स बेचे हैं। कंपनी अपनी 100वीं वर्षगांठ पर अपने विश्वसनीय ग्राहकों को मान्यता देने और पुरस्कृत करने के लिए समर्पित है। कार निर्माता नए ग्राहकों के लिए स्पेशल प्राइसिंग (विशेष मूल्य निर्धारण), एक्सचेंज बेनिफिट्स, लॉयल्टी स्कीम्स, एक्सटेंडेड वारंटी और सर्विस ऑफर्स के साथ 100 दिनीं ग्राहक अभियान शुरू कर रहा है।
वर्तमान में एमजी मोटर इंडिया 158 शहरों में 350 से अधिक टचप्वाइंट्स का संचालन कर रही है। इन सुविधाओं का उद्घाटन नेटवर्क को मजबूत करने और अपने ग्राहकों को लगन से सेवा प्रदान करने की ब्रांड की रणनीतिक दृष्टि के साथ सहजता से मेल खाता है।


