- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
मिकी बी ने भारतीय सेना के जवानों के सम्मान में रचा दिल मांगे मोर
मुम्बई. एक इंजीनियर से आंत्रप्रेन्योर इन्वेस्टर, लेखक, कम्पोज़र, गायक और रैपर बनने तक का सफर तय करने वाले ‘मिकी बी’ ने इस बार वीर सिपाहियों को अपना संगीत समर्पित किया है। ‘दिल मांगे मोर’ की कल्पना, शब्द और संगीत सब कुछ मिकी बी के ही हैं।
यह प्रोजेक्ट, देश की रक्षा की खातिर गलवान में चीनी सेना का मुकाबला करते हुए उन्हें हराकर इसी वर्ष शहीद हुए 20 भारतीय वीर सैनिकों के सम्मान में कलम से उकेरे गए शब्द हैं। यह गीत दुश्मन के प्रति आक्रोश के साथ ही भारतीय सेना के प्रति गहरे सम्मान और संवेदना को भी प्रदर्शित करता है। इसके साथ ही यह गीत साहस का संदेश देता है और नये भारत के उदय को रेखांकित करता है।
मिकी बी ने अपना पहला सिंगल टी-सीरीज़ के साथ मिलकर 2016 में रिलीज़ किया था, जिसका नाम था ‘पीवायटी’ (प्रिटी यंग थिंग)। यह एक स्वीट, मेलोडियस, लव सॉन्ग था जिसे स्मूथ बीट्स के साथ तैयार किया गया था।
इनके पिछले रिलीज़ ‘बाउंसी’ को भारत के पहले ट्वर्क ट्रैक के रूप में प्रस्तुत किया गया था और यह भारतीय संगीत परिदृश्य को नई थिरकन दे रहा है। मिलेनियल्स (नई पीढ़ी) द्वारा बेहद पसंद किये गए इस वीडियो की शूटिंग मायामी की कुछ एक्जॉटिक लोकेशन्स पर हुई है।
इन लोकेशन्स के साथ ही इसकी एक्जॉटिक कास्ट ने इसे भारतीय के साथ ही अंतरराष्ट्रीय संगीत प्रेमियों के बीच भी एक खास पहचान बनाई है। लॉन्च होने के 10 दिनों के भीतर ही इसे 3 मिलियन व्यूज़ मिल गए थे।
मिकी बी के अनुसार-‘मैं एक ऐसे परिवार में जन्मा हूं जहां सेना के प्रति विशेष सम्मान हमेशा से है। मेरे पिता ने 15 वर्षों तक इंडियन आर्मी को सेवाएं दी हैं। पापा की अलग अलग जगहों पर पोस्टिंग होने के कारण मेरे बचपन का हिस्सा देश के विभिन्न स्थानों पर गुजरा है।
मेरी पूरी स्कूली शिक्षा, धौलाकुआं, नई दिल्ली के आर्मी पब्लिक स्कूल से हुई है और भले ही बाद में मेरे पिता ने आर्मी की सेवाओं को विराम देते हुए अपने पारिवारिक व्यवसाय को संभालने के लिए कदम बढ़ा लिया हो लेकिन आर्मी हमेशा हमारे दिलों में बसी है।
जब भी भारतीय सेना का कोई जवान देश की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर कर देता है तो मेरा दिल टूट जाता है। मेरे ख्याल से यह गाना हमारे देश के युवाओं और आज की पीढ़ी की भावनाओं को सुर देगा और इसकी रिलीज़ के लिए 74 वें स्वतंत्रता दिवस से बढ़कर और कोई बेहतर अवसर हो ही नहीं सकता था।
आर्मी और डिफेंस सबके लिए हैं और मुझे आशा है कि जो भी इस गीत को सुनेगा, वह उसी देशभक्ति को महसूस करेगा जो मुझे इस गीत को शब्द तक देते हुए महसूस हुई थी। यह हमारा गौरव है कि भारतीय सेना हमेशा हर देशवासी को सहायता और सुरक्षा देने के लिए मौजूद है।’
अपकमिंग म्यूज़िक:
मिकी बी का आने वाला म्यूजिक मोम्बाटों, एफ्रो और पॉप बीट्स का शानदार मिश्रण है जो इसे आज की पीढ़ी और खासकर आज के गायकों के लिए पूरी तरह यूनिक बनाता है। इसे भारत के सबसे तेजी से उभरते रैप स्टार में से एक ‘मैलो डी’ के साथ मिलकर तैयार किया गया है। मैलो डी एक जीनियस सॉन्ग राइटर (गीतकार) और कम्पोज़र हैं जिन्होंने ऐसे गीत लिखे हैं जो लगभग 700 मिलियन से अधिक व्यूज़ पा चुके हैं और अभी भी पाते जा रहे हैं। वे रैपर और गायक भी हैं और साल 2020 में संगीत की कई सौगातें लेकर आने वाले हैं।


