- अंजलि पाटिल और सेलैश रत्नकुमार की ‘सेल्वी’ का बुसान में डबल धमाका, दो अवॉर्ड्स पर जमाया कब्ज़ा!
- ‘ABCD 2’ के सालों बाद राघव जुयाल की रेमो डिसूज़ा के डांस यूनिवर्स में धमाकेदार वापसी, अब बनेंगे ‘एनी बॉडी कैन ड्रीम’ के लीड हीरो!
- HMR म्यूजिक लेकर आया ‘बरेली वाला झुमका’, आकृति अग्रवाल और डेब्यूटेंट अनिकेत राज की फ्रेश रोमांटिक जोड़ी ने जमाया रंग!
- मेडीबडी ने इंदौर में 600 लोगों की टीम वाले सेंटर के साथ अपना नेशनल हेल्थकेयर ऑपरेशन मजबूत किया
- MediBuddy strengthens national healthcare operations with 600-member Indore centre
स्टार भारत के नए शो से अभिनेता मिलिंद सोमन भगवान शिव के अवतार में करेंगे अपना टीवी डेब्यू
स्टार भारत काफी समय से पौराणिक शोज बनाने में अपनी पकड़ मजबूत किए जा रहा है,जिसमें ‘देवों के देव महादेव‘ और हाल ही में ‘राधाकृष्ण‘ जैसे शोज सफलता की सीढ़ियां पार करा रहे हैं। इसी कड़ी में अब स्टार भारत का अगला शो आ रहा है ‘जगजननी माँ वैष्णो देवी- कहानी माता रानी की‘ जो 30 सितम्बर को ऑन एयर होने जा रहा है।
खबरों के अनुसार इस शो में अभिनेता मिलिंद सोमन शिव का किरदार निभाने वाले हैं।आपको बता दें कि इससे पहले शिव के किरदार के लिए अभिनेता मोहित रैना को चुना गया था, लेकिन काम की व्यस्तता के चलते उन्होंने इस रोल के लिए मना कर दिया।
ऐसे में अब यह किरदार मिलिंद सोमन निभाएंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मिलिंद सोमन टीवी पर पहली बार एक भगवान के अवतार में नजर आने वाले हैं।इससे पहले उन्होंने इस तरह का किरदार नहीं निभाया है इसलिए वह अपने फैन्स का रिएक्शन जानने के लिए बहुत ज्यादा उत्सुक हैं।
मिलिंद सोमन अपने फैन्स के लिए न सिर्फ एक अच्छे अभिनेता हैं बल्कि एक फिटनेस प्रोत्साहक भी हैं। ऐसे में दर्शक उन्हें भगवान शिव के अवतार में देखकर खुश न हों यह भला कैसे हो सकता है।


