- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
महँगे फैशन प्रोडक्ट्स के बजाए अब मिलेनियल्स हीरे की खरीदी में निवेश कर रहे हैं – डी बीयर्स फॉरएवरमार्क
प्रमोशन के लिए खुद को पुरस्कार देने के रूप में अमृता ने एक शानदार हीरे का हार खरीदने का फैसला किया।
नैना ने अपना 30वाँ जन्मदिन मनाने के लिए खुद को सुंदर डायमंड इयररिंग्स का गिफ्ट दिया।
रवीश ने पारंपरिक गोल्ड ज्वेलरी से किनारा करके शादी की 5वीं वर्षगाँठ पर अपनी पत्नी को उपहार के रूप में डायमंड ब्रेसलेट दिया।
क्या आपको भी यह कुछ परिचित-सा लग रहा है?
वर्तमान समय की बात करें, तो मिलेनियल्स जेन एक्स और जेन जेड के बीच अंतर को पाटते हैं। जेन एक्स स्थिति के प्रति जागरूक होते हैं, जो निवेश के पारंपरिक रूपों को महत्व देते हैं। वहीं, जेन जेड स्थिति की चुनौती को सर्वोपरि रखते हुए निवेश को एक महत्वपूर्ण लेंस के माध्यम से देखते हैं। मिलेनियल्स विभिन्न कारणों से सतर्कता के साथ नेचरल डायमंड्स में निवेश कर रहे हैं। आइए हम जेम्स के प्रति उनकी बढ़ती रुचि पर एक नजर डालते हैं:
हीरे से परिपूर्ण ट्रूसो
मिलेनियल दुल्हन अपने ट्रूसो (शादी से पहले का दुल्हन का सामान) में डायमंड ज्वेलरी को काफी अधिक पसंद कर रही हैं, क्योंकि वे इसे आधुनिक विलासिता और स्थायी मूल्य की एक अनूठी अभिव्यक्ति के रूप में देखते हैं। आज के समय में, कपल्स और यहाँ तक कि पूरा परिवार शादी से संबंधित सभी अवसरों, जैसे- सगाई, रिसेप्शन, कॉकटेल और शादी से पहले के सभी फंक्शन्स के लिए पारंपरिक वेडिंग ज्वेलरी के स्थान पर डायमंड ज्वेलरी का उपयोग कर रहे हैं।
क्यों?
सिर्फ इसलिए, क्योंकि हीरे अधिक पहनने योग्य और व्यावहारिक होते हैं।
शादी समारोहों की शोभा बढ़ाने के लिए बनाई गई पारम्परिक ज्वेलरी अपनी डिज़ाइन्स की वजह से सिर्फ इन समारोहों तक ही सीमित होती हैं, और सिर्फ एक दिन की शोभा बनने के बाद किसी सुरक्षित बॉक्स में संभालकर रख दी जाती है।
मिलेनियल्स इस रुझान को बेहद सादगी से पीछे छोड़ रहे हैं, जिसे शादी के तमाम फंक्शन्स के अलावा भी पहना जा सकता है। अधिक खूबसूरत लुक के लिए हीरे का चयन करके, वे भारी दिखने वाले कीमती निवेशों की अवधारणा को उच्च मूल्य वाले नेचरल डायमंड्स के स्थान पर बदल रहे हैं, जो न सिर्फ हल्के होते हैं, बल्कि इस गुण के चलते इन्हें हर दिन पहना जा सकता है।
हमेशा ट्रेंड में रहते हैं
आप कभी-भी और कहीं भी डायमंड ज्वेलरी पहन कर खुद की सबसे खूबसूरत अभिव्यक्ति की पेशकश कर सकती हैं। इसे पहन कर आप पूरे दिन काम कर सकती हैं, डेट की शोभा बढ़ा सकती हैं, इतना ही नहीं किसी भी इवेंट में इसे अपनाकर आप खुद को पार्टी का सितारा बना सकती हैं। वास्तव में, हीरे सदाबहार साथी के रूप में हमारे साथ-साथ चलते हैं, जो हर अवसर पर अनूठे आकर्षण और खूबसूरती का स्पर्श जोड़ते हैं।
चाहे इन डायमंड्स को नेचरल गोल्ड में जड़ा गया हो, या फिर क्लासिक व्हाइट गोल्ड या रोमांटिक रोज गोल्ड में, हीरे हमेशा ही बहुमुखी प्रतिभा का प्रतीक होते हैं और हमेशा प्रचलन में रहते हैं, इतना ही नहीं, ये किसी भी परिधान के साथ खुद को सबसे उत्तम पूरक के रूप में जोड़ते हैं।
हीरों के सदाबहार होने का एक उल्लेखनीय उदाहरण डी बीयर्स फॉरएवरमार्क के अवंती कलेक्शन में देखने को मिलता है। यह कलेक्शन हीरे की शिल्प कौशल की सुंदरता को दर्शाता है। अपने सूक्ष्म कर्व्स, विश्व स्तर के ट्रेंडिंग पैटर्न्स और सोफिस्टिकेटेड सेटिंग्स द्वारा चिह्नित न्यूनतम डिज़ाइन्स, आपकी व्यक्तिगत शैली को सबसे अलग तरह से पेश करने का हुनर रखती हैं, जो आपको बहुत अधिक स्पष्ट रूप में व्यक्त करने के साथ ही सहजता से भीड़ में अलग स्थान देती हैं।
अवंती कलेक्शन लालित्य और समकालीन स्वभाव का सुसंगत मिश्रण है, जो इसे पहनने वाले को रिफाइंड ग्लैमर का खूबसूरत स्पर्श देता है और साथ ही अपनी प्रोफेशनल सेटिंग्स के साथ उन्हें किसी समारोह आदि में क्राँति की अलख जगाने की अनुमति प्रदान करता है।
शुद्धता का चयन
असली हीरे का चयन करना प्रामाणिकता और दुर्लभता के लिए सराहना को दर्शाता है, जो सिर्फ और सिर्फ प्रकृति ही प्रदान कर सकती है। यह सौंदर्य अपील से परे है, जो वास्तविक शिल्प कौशल और नेचरल जियोलॉजिकल जेमस्टोन की शुद्धता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उस युग में, जहाँ उपभोक्ता जागरूक हैं, वहाँ प्राकृतिक हीरों को चुनने का निर्णय प्रामाणिकता को महत्व देने और साथ ही पृथ्वी की अछूती गहराइयों से निकलने वाली अद्वितीय सुंदरता को स्वीकार करने पर केंद्रित है।
सतत सोर्सिंग और उच्चतम गुणवत्ता
जब गुणवत्ता की बात आती है, तो मिलेनियल्स के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ नहीं किया जाना चाहिए, उसकी वजह इस प्रकार है:
जब भी लक्ज़री आइटम्स को खरीदने की बात आती है, तो लोग चाहते हैं कि उन्हें उनके पैसों का उचित मूल्य मिले। ऐसे में, हीरे की खरीदारी करते समय कट, क्लैरिटी, कैरेट और अन्य मापदंडों को ध्यान में रखा जाता है।
इसके अलावा, उपभोक्ताओं में पर्यावरणीय और नैतिक निहितार्थों की गहन समझ है, ऐसे में वे टिकाऊ सोर्सिंग को प्राथमिकता देते हैं और यह आश्वासन चाहते हैं कि उनके द्वारा खरीदे गए हीरे जिम्मेदार और पर्यावरण-अनुकूल प्रथाओं के माध्यम से चुने गए हैं।
डी बीयर्स फॉरएवरमार्क अपने द्वारा बेचे जाने वाले हीरों के बारे में गहन जानकारी प्रदान करता है और साथ ही, स्थायी सोर्सिंग की एक विश्वसनीय प्रक्रिया को भी बनाए रखता है, जो उन मूल्यों के साथ सहजता से दर्शाता है, जो किसी भी सामाजिक और पर्यावरण के प्रति जागरूक व्यक्ति को प्रिय है।
यह दृष्टिकोण न सिर्फ ग्राहक की खरीद में एक अतिरिक्त मूल्य जोड़ता है, बल्कि मिलेनियल्स को यह बयान देने की भी अनुमति देता है कि डी बीयर्स फॉरएवरमार्क के हीरे उत्तम और नैतिक रूप से प्राप्त किए जाते हैं, जो पृथ्वी के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब है।
जिम्मेदारीपूर्वक निवेश करना
मिलेनियल्स लक्ज़री फैशन एक्सेसरीज या परिधान खरीदने में अपनी आय को खर्च करने की प्रवृत्ति से पीछे हट रहे हैं और जिम्मेदार निवेश के एक नए युग की नींव रख रहे हैं।
इन सामानों के बजाए, वे उन एसेट्स में अधिक रुचि रखते हैं, जो स्थायी मूल्य के साथ उनकी अभिव्यक्ति को भी निखारते हैं।
इस बदलाव को धन संचय के लिए अधिक विचारशील और टिकाऊ दृष्टिकोण के रूप में देखा जा सकता है। अत्यधिक महँगे फैशन प्रोडक्ट्स में निवेश करने के बजाए, विक्रेता मिलेनियल्स में तेजी से बढ़ते ऐसे ट्रेंड को देख रहे हैं, जो हीरों में निवेश को प्रखरता देने लगे हैं, क्योंकि हीरे समय की कसौटी पर खरे उतरते हैं। मिलेनियल्स तेजी से इस बात को स्वीकार कर रहे हैं कि हीरे जैसे विशिष्ट लक्ज़री आइटम्स, स्टाइल के प्रतीक और बदले में उत्तम मूल्य के रूप में खुद को श्रेष्ठ साबित करने का हुनर रखते हैं।
प्यार का प्रतीक
चाहे बात सगाई की अँगूठी के माध्यम से किए जाने वाले जीवनभर के वादे की हो या फिर सॉलिटेयर के माध्यम से प्यार के इज़हार की, जब दिल के मामलों की बात आती है, तो हीरे ने हमेशा ही लोगों की पहली पसंद के रूप में एक अभिन्न भूमिका निभाई है। उनकी अद्वितीय प्रतिभा सिर्फ रोमांटिक रिश्तों में शाश्वत प्रेम को ही नहीं दर्शाती है, बल्कि व्यक्तिगत ताकत और आत्म-मूल्य के एक शक्तिशाली प्रतीक के रूप में भी काम करती है। हीरे अपनी सुदृढ़ता से लेकर उच्च गुणवत्ता की प्रतिबद्धता तक, हर पहलू में मिलेनियल्स की पसंद के अनुरूप अपने सर्वोत्तम मूल्यों की पुष्टि करते हैं। इसलिए, कई लोग इसे एक भावनात्मक और प्रतीकात्मक निवेश मानते हैं।


