- India’s $245 Billion FMCG Sector Gets New ESG Risk & Opportunity Framework by Aspire Circle and Aspire Impact
- शिक्षक दिवस पर शिक्षकों के सम्मान में शेरेटन ग्रैंड पैलेस इंदौर में विशेष ब्रंच
- ‘दायरा’ के मलयालम वर्जन में करीना कपूर खान की ‘अजूनी’ को अपनी आवाज़ देंगी पार्वती थिरुवोथु!
- When Danny Pandit Picks a Trend, Pop Culture Takes Notice
- सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना की फ्रेश जोड़ी ने ‘द वन’ के ‘समझो ना’ से मचाई धूम, दर्शकों ने कहा- ‘ब्लॉकबस्टर जोड़ी’!
ईसाई समाज के द्वारा मिशन रविवार मनाया गया
इंदौर धर्मप्रान्त के सेंट अर्नोल्ड चर्च, विजय नगर के तत्वाधन में सेंट अर्नोल्ड स्कूल के प्रांगण में मिशन रविवार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश मिशन रविवार पर मिशन के लिए परोपकार करना व योगदान देना था। विजयनगर पल्ली के बालक येसु संघ, युवा संघ, माता मरिया संघ, सेंट अर्नोल्ड संघ, पल्ली परिषद व अनुप्राणदाताओं सहित लगभग 250 सदस्यों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ पवित्र मिस्सा बलिदान के द्वारा किया गया तत्पश्चात विजय नगर पल्ली के पल्ली पुरोहित फा. जॉन वाखला ने सभी पल्लीवासियों का स्वागत किया गया व मिशन रविवार की बधाईयां दी गईं। विशेष मौके पर पल्ली के युवा निर्देशक फा. रोबर्ट एस.वी.डी., स्कूल के प्रधानध्यापक फा. पायस एस.वी.डी, फा. मोहन एस.वी.डी, अनिल सैमुअल, पीटर मोहरे, एनिमेटर बेसिल डेनियल, मथियस केलवा, सेलिन डेनियल, संत जोसफ सिस्टर्स एवं गणमान्य उपस्थित थे।
फा. जॉन ने मिशन रविवार के महत्व को बताया | उन्होंने बताया हम सभी के लिए यह दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है “हम सभी को प्रभु येसु के जैसे मिशनरी बनना है” जैसे विषयों पर चर्चा कर सम्बोधित किया |
कार्यक्रम में पल्ली के संघ के द्वारा फन फेयर का अयोजन किया गया जिसमें स्वादिष्ट बिरयानी, चटपटा चन्ना चाट, बच्चों के लिए काॅटन कैंडी, लजीज भेल पूरी, नींबू पानी, जायकेदार चाय, धार्मिक सामग्री जैसे स्टॉल लगाए गए। माता मरियम द्वारा पहनी अति सुन्दर और आशीर्वाद प्राप्त साड़ीयां, रसोई सम्बन्धित इत्यादि समान की नीलामी की गईं।
कार्यक्रम का संचालक निर्देशक फा. जॉन वाखला के नेतृत्व में पल्लीवासियो के द्वारा किया गया।


