- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
मोबिला ने लाइफस्टाइल एक्सेसरीज की शृंखला बाज़ार में उतारी
मुंबई, अप्रैल, 2021। मोबाइल फोन एक्सेसरीज ब्रांड मोबिला ने 10 वीं वर्षगांठ का जश्न मनाते हुए नए युग के उपयोगकर्ताओं की डिजिटल समाधानों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए लाइफस्टाइल एक्सेसरीज़ की अपनी नई शृंखला बाज़ार में उतारी।
कोविड 19 महामारी के इस दौर में, जब तकनीक एक समाधान के रूप में कार्य कर रही है, डिजिटल जीवन रेखा बन गया है, मोबाइल और साउंड एक्सेसरीज़ उत्पादों की यह नई शृंखला लोगों की गैजेट्स के साथ दोस्ती को फिर से परिभाषित करेगी। ये उत्पाद निश्चित रूप से सभी आयु वर्ग के लोगों की बाहरी दुनिया से जुड़े रहने की सारी जरूरतों को पूरा करेंगे.
इस मौके पर मोबिला के को-फाउंडर जिग्नेश शाह ने कहा, “हम एक ऐसे बदलाव की कगार पर हैं, जिसके लिए दुनिया कभी तैयार नहीं थी। तकनीक लोगों के बचाव में आ गई है। जहां सोशल डिस्टेंसिंग ने लोगों को अलग रहने के लिए मजबूर किया, प्रौद्योगिकी ने उन्हें एकजुट किया है। स्कूल में ऑनलाइन पढ़ाई हो, घर से काम करना हो, ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मनोरंजन हो, हमारा अस्तित्व अब डिजिटल समाधानों पर निर्भर करता है। हमने कोविड -19 के इस समय में लोगों को उनकी “हर पल की जरूरत” को पूरा करने में मदद करने के लिए आरामदायक, टिकाऊ, लंबे समय तक चलने वाले टीडब्ल्यूएस उत्पादों की बाज़ार में लाने का फैसला किया।
मोबाइल और साउंड एक्सेसरीज़ रेंज को इस युग में पुनर्परिभाषित करते हुए, नई उत्पाद श्रेणी में लोगों की व्यक्तिगत आवश्यकताओं के साथ – साथ दोनों कार्यों में उपयोगिता होगी. उत्पादों की यह उच्च – गुणवत्ता वाली किफायती शृंखला कम से कम 180 दिन की गारंटी के साथ आती है और यह उपभोक्ताओं को एक विकल्प उपलब्ध प्रदान करती है।
मोबिला के को – फाउंडर श्री हेतल शाह ने कहा – “हम परंपरागत रूप से एक मोबाइल एक्सेसरीज निर्माता के रूप में जाने जाते हैं और हमारी बैटरी अच्छी क्वालिटी की हैं और लम्बे समय तक चलाती हैं। हम अपने सभी स्टेक होल्डर्स के आभारी हैं जिन्होंने हम पर अपना भरोसा दोहराया जब हमने नई जीवन शैली की श्रुंखला जैसे MRock, Mbuds, Clubber आदि को लॉन्च करने का फैसला किया। हमारे 80% उत्पादों को भारत में बनाए जाने के साथ, हमें विश्वास है कि स्थानीय स्तर पर हम विश्व स्तरीय उत्पादों का निर्माण कर सकते हैं। उत्पादों की नई श्रेणी के लिए हमारे विश्वास का प्रमाण है।”
एक मजबूत सेल्स, सर्विस टीम, और चैनल पार्टनर्स के बड़े नेटवर्क के साथ, ब्रांड मोबिला नए बाजारों में प्रवेश करने और बाजार में हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए पूरी तरह तैयार है। कंपनी के पास अब मार्केटिंग, डिस्ट्रीब्यूशन और ब्रांडिंग एक्सपर्ट्स की एक प्रोफेशनल टीम है। मोबिला ने बाज़ार के ट्रेंड्स को ध्यान में रखते हुए एक नए रूप में ढाला है और एक नयी थीम दी है।


