- एथर एनर्जी लिमिटेड ने मध्य प्रदेश में इलेक्ट्रिक स्कूटर को मेनस्ट्रीम बनाने के लिए इंदौर में कोणार्क पेश किया
- व्यायाम से ब्रेस्ट कैंसर का खतरा 8-12% तक कम, अब इलाज सिर्फ कीमोथेरेपी नहीं: डॉ. प्रांजिल मंडलोई
- एनआईएफ ग्लोबल इंदौर के स्टूडेंट डिज़ाइनरों ने लंदन फैशन वीक में दिखाई क्रिएटिविटी
- Revati Mahurkar Brings Intense Dance Energy to Prince Narula’s ‘Dhayein Dhayein’
- Tia Bajpai and Arian Romal’s ‘FANAA’ Blends Haunting Music and Horror, Faces 18+ Restriction on YouTube
साथ निभाना साथिया के सीजन 2 में मोहम्मद नाजिम निभाएंगे डबल रोल
स्टार प्लस के लोकप्रिय टीवी शो ‘साथ निभाना साथिया’ ने साल 2010 में अपने पहले सीज़न के लॉन्च के बाद से ही दर्शकों के बीच अपार लोकप्रियता और प्यार हासिल किया। यह शो जल्द ही अपने नए सीज़न के साथ लौट रहा है जहां दर्शकों को कई नए और लुभावने ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिलेंगे। एक तरफ जहां देवोलीना भट्टाचार्जी और रूपल पटेल दर्शकों को गोपी, कोकिलाबेन की भूमिका दोहराते नज़र आएँगे वहीं मोहम्मद नाज़िम उर्फ अहम अपने नए डबल रोल से दर्शकों को आश्चर्यचकित करेंगेl
आपने बिल्कुल सही पढ़ा! मोहम्मद नाज़िम इस बार अहम और जग्गी दोनों ही किरदार में नज़र आएँगे। अहम की तरह दिखने वाले जग्गी, जिसे पहले सीज़न में पेश किया गया था, वह एक बार फिर इस सीज़न में लौट रहे हैं और वह आगामी स्टोरीलाइन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
एक बार फिर डबल रोल वाली भूमिका निभाने वाले, मोहम्मद नाज़िम कहते हैं, “मुझे एक ही समय में अहम और जग्गी दोनों किरदार निभाने का अवसर मिला है। दोनों ही किरदार एक दुसरे से बिल्कुल अलग हैं, इनके अलग-अलग शेड्स और लेयर्स हैं और यही मुझे सबसे ज्यादा उत्साहित करता है। वे एक जैसे दिखते जरूर हैं लेकिन जीवन के प्रति उनका दृष्टिकोण, उनका काम करने का तरीका और रिश्तों के साथ उनका व्यवहार बेहद अलग है।
हालांकि, इन दो अलग-अलग किरदारों को निभाना एक चुनौती है। मैं सकारात्मक हूं कि जग्गी का किरदार दर्शकों को उतना ही जोड़े रखेगा जितना अहम का किरदार है। शो का लॉन्च करीब आते ही मेरा उत्साह और बढ़ रहा है। मैं डबल रोल निभाने को लेकर बहुत खुश हूं। यह मेरा सपना पूरा होने जैसा है क्योंकि मैं हमेशा डबल रोल निभाना चाहता था और मैं चाहता हूं कि दोनों किरदारों को दर्शकों से समान रूप से प्यार और आकर्षण मिले।”
डबल रोल के साथ डबल लोड ड्रामा जल्द ही दर्शकों को देखने को मिलने वाला है। रश्मि शर्मा टेलीफिल्म्स द्वारा निर्मित, इस शो का दूसरा सीज़न नवरात्रि के उत्सव के बीच 19 अक्टूबर से प्रसारित होगा। प्रतिभाशाली अभिनेता हर्ष नागर और स्नेहा जैन अनंत और गेहना के रूप में मुख्य भूमिकाएँ निभाएंगे।


