- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
मोहना और पिशाचनी ‘दिव्य दृष्टि’ में आयीं साथ
स्टारप्लस की नई पेशकश ‘दिव्य दृष्टि’ पिशाचनी बनी संगीता घोष के लुभावने और ग्लैमरस लुक से दर्शकों को बांध रहा है। एक दुष्ट आत्मा की भूमिका में पिशाचनी दिव्या और दृष्टि की शक्तियों के पीछे है, जोकि अब सर्वशक्ति पाने की कोशिश में है।
पिशाचनी अपने दुष्ट इरादों के साथ पहले ही दो जादुई पत्थरों की वजह से बेहद शक्तिशाली हो चुकी है, अब उसे सर्वशक्तिमान होने के लिये केवल आखिरी एक ही पत्थर की जरूरत है।
पहले से ही ताकतवर यह पिशाचनी अब उतनी ही ताकतवर और भयावह स्टारप्लस के ‘नज़र’ की मोहना से हाथ मिलाती नज़र आयेगी। उसकी सारी शक्तियां उसकी लंबी चोटी में है, जिसे वह अपने रास्ते में आने वाली मुसीबतों से लड़ने में इस्तेमाल करती है।
पिशाचनी की यह तलाश अब और भी ज्यादा रोमांचक और दुष्टता भरी हो गयी है क्योंकि मोहना के साथ उसके इस महासंगम से दिव्या और दृष्टिक के लिये दुष्ट शक्तियों से बचने के लिये कोई भी रास्ता नहीं बचेगा।
यह देखना बेहद रोमांचक होगा कि ये दो नायिकाएं दिव्या और दृष्टि अपनी शातिर चालों को एक साथ मिलकर अंजाम देंगी और दर्शकों को रोमांचित कर देंगी। दुनिया को बचाने वाले एवेंजर्स के दल से अलग, ये शैतानी शक्तियां दिव्या और दृष्टि के जीवन में बहुत बड़ी मुसीबत लाने के लिये एक साथ आयी हैं।
यह पहली बार है कि हम संगीता घोष और मोनालिसा को एक साथ देखेंगे। इस बारे में संगीता घोष कहती हैं, ‘‘मैंने ‘नज़र’ में मोनालिसा के किरदार से काफी ज्यादा प्रेरणा ली है, क्योंकि मैं पिशाचनी की भूमिका निभा रही हूं। हालांकि, मैं पहली बार उनके साथ काम कर रही हूं, लेकिन ऐसे लगता है कि मैं उन्हें सालों से जानती हूं। हमारे बीच काफी अच्छा रिश्ता बन गया है और उनके साथ काम करना मेरे लिये खुशी की बात है।’’
संगीता घोष के साथ काम करके मोनालिसा काफी खुश हैं और उन्होंने कहा, ‘‘मैंने उन्हें टेलीविजन पर देखा है और उनके साथ परदे पर काम करना बहुत ही अच्छा अनुभव है। वह बहुत ही खूबसूरत हैं और काफी विनम्र हैं। उनके साथ काम करने का अभी तक का अनुभव काफी अच्छा रहा है। उनमें गजब का जोश है और दर्शकों के लिये यह बहुत ही अच्छा अनुभव होने वाला है कि क्योंकि हम बंगाली बालाएं परदे पर अपना जादू चलाने वाली हैं।’’


