- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
मनी4ड्राइव बस ब्रांडिंग सेवाएं प्रदान करेगी
मुबई की प्रोएक्टिव के साथ पार्टनरशिप
इंदौर। आज एडवरटाइजिंग कंपनी, मनी4ड्राइव, ने मुंबई की कंपनी ‘प्रोएक्टिव’ के साथ पार्टनरशिप में असंगठित ट्रांजिट मीडिया में विज्ञापन सेवा उपलब्ध कराने की घोषणा की। इस भागीदारी के अंर्तगत मनी4ड्राइव अब हर उद्योग क्षेत्र की कंपनियों के लिए बस ब्रांडिंग सेवाएं प्रदान करेगी। इंदौर के होटल रेडिसन ब्लू में आयोजित मनी4ड्राइव के लॉन्च इवेन्ट में मध्यप्रदेश की लगभग 70 एडवरटाइजिंग कंपनियां उपस्थित थी।
इंदौर शहर में इस विज्ञापन सेवा की शुरुआत करते हुए, मनी4ड्राइव एडवरटाइजिंग प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक श्री सौरभ खंडेलवाल ने कहा कि ‘‘मनी4ड्राइव का उद्देश्य किफायती दर में किसी भी ब्रांड को शहर के हर कोने में पहुंचाना है। प्रोएक्टिव के साथ भागीदारी शुरू करने से पूरे देश में प्रोएक्टिव के जितने भी ब्रांडिंग राइट्स हैं, जैसे एअरपोर्ट ब्रांडिंग राइट्स, ट्रेन ब्रांडिंग राइट्स आदि, उन तक अब मनी4ड्राइव की भी पहुंच हो गई है।‘‘
प्रोएक्टिव के ग्रुप प्रेसीडेंट प्रशांत वर्मा कहते है कि ‘‘हमारे पास देश भर में लगभग 45 हजार बसों में ब्रांडिंग करने का अधिकार है, और अब वह हमारी पहुंच में भी है।‘‘
इस भागीदारी से अब कंपनियां इंदौर में रहते हुए मनी4ड्राइव के जरिये पूरे देश में अपनी ब्रांडिंग करा सकती है।’’
लॉन्च के अवसर पर, आईआईटीयन और मनी 4ड्राइव के निदेशक श्री तिलकेश भाटिया ने कहा कि ‘‘मनी4ड्राइव को हमने 2012 में शुरू किया था। असंगठित ट्रांजिट मीडिया में काम करते हुए, ऑटो ब्रांडिंग के जरिये हमने कई ब्रांड्स के लिए काम किया और उनके बिजनेस को बढ़ाने में काफी सफलता हासिल की है।
ऑटो रिक्शा एडवरटाइजिंग से शुरू करके अब मनी4ड्राइव एडवरटाइजिंग का मीडिया हाउस बन गया है और 18 राज्यों में विज्ञापन से सम्बंधित जरूरतों को पूरा कर रहा है। हमें खुशी है कि हमारी वर्तमान बस ब्रांडिंग सेवा में प्रोएक्टिव के साथ भागीदारी से यहां की कंपनियो को इंदौर में बैठे-बैठे मुबई के प्रोफेशनलिज्म का लाभ उठाने का मौका मिलेगा।’’


