- मेटा विज्युअल्स इंदौर में तैयार करेगा एआई प्रोडक्शन स्टूडियो एवं स्किलिंग सेंटर
- Support Wings Spreads Joy Through ‘Little Smiles’ Initiative in Indore
- ‘ओम: चैप्टर 1’ में साई पल्लवी की दमदार एंट्री! आईपीएस नित्या रेड्डी बन न्याय के लिए उठाएंगी आवाज़
- Grammy-Winning Artists Amjad Ali Khan, Amaan Ali Bangash and Ayaan Ali Bangash Bring Samaagam to the La Jolla Symphony & Chorus
- Diwali Is Around the Corner! Sooraj Barjatya’s ‘Yeh Prem Mol Liya’ Reminds Us That Safai Is a Family Affair
लॉक डाउन में रक्तदान करने के लिए मातृशक्ति रक्तदाताओं का किया सम्मान
इन्दौर । विश्वव्यापी कोरोना काल में रक्त दान करने के लिए रेडक्रॉस सोसाइटी के साथ संचालित भारत के पहले निःशुल्क ब्लड कॉल सेंटर पर इन्दौर के प्रेस क्लब अध्यक्ष थी अरविंद जी तिवारी दीपक जी कदम संगीता जी शर्मा अशोक नायक द्वारा 20 लोगों को सम्मानित किया।
विगत तीन माह में ब्लड कॉल सेंटर द्वारा लगभग 350 यूनिट रक्त की आपूर्ति शहर में रक्तदाताओं के माध्यम से करवाई गई। अशोक नायक ने बताया कि विगत 12 वर्षों से संचालित भारत का पहला निःशुल्क ब्लड कॉल सेंटर इंदौर में लाखों लोगों को निःशुल्क रक्त उपलब्ध करवाता हैं।
इस कोरोना के विकट काल में इस सेंटर द्वारा 350 लोगों को रक्त उपलब्ध करवाया गया हैं। आज इंदौर प्रेस क्लब अध्यक्ष अरविंद जी तिवारी दीपक कदम जी संगीता शर्मा जी के हाथों से उनमें से लगभग 20 रक्तदाताओं का सम्मान किया. ज्ञात हो कि इस निःशुल्क ब्लड कॉल सेंटर से लाखों रक्तदाता जुड़े हैं। जो निःशुल्क रक्तदान करते हैं।


