- Bollywood’s Favourite Jodi - Saifu and Bebo lagayenge Hasi Ke Tyo-Ha-Ha-Har mein chaar chaand only on The great Indian Kapil Show
- Disha Patani leaves fans curious as she drops a series of cryptic stories: There are humans amongst us
- It’s October Season! 7 Bollywood Actors Who Are Your Libra–Scorpio Twins — Rekha, Aditi Rao Hydari to Kunal Kapoor
- मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स ने धनंजय श्रीवास्तव को क्लस्टर जनरल मैनेजर नियुक्त किया
- भारत की नंबर 1 EV अब INDULGE के लिए तैयार है!
मदर्स रेसिपी के अचार रेंज अब और आकर्षक पैकेजिंग में
• लॉन्च के बाद पहली बार अचार रेंज के पैकेजिंग में बदलाव किया जा रहा है।
• माँ के प्यार, पारंपरिक अचार बनाने के तरीके और अलग-अलग क्षेत्रों की असली रेसिपी से प्रेरित यह नया डिजाइन आज के ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
मुंबई, 11 मई 2026 — मदर्स रेसिपी अपने प्रसिद्ध अचार की रेंज को नया रूप देने जा रही है। लॉन्च के बाद पहली बार इस अचार रेंज की पैकेजिंग और डिजाइन में बदलाव किया जा रहा है। मां के प्यार के स्वाद से प्रेरित यह नया लेबल डिज़ाइन ब्रांड की सबसे लोकप्रिय अचार श्रेणी को नया और आधुनिक रूप देगा। भावनाओं से जुड़ा यह नया डिज़ाइन ग्राहकों के साथ अपनापन और रिश्ते को और मजबूत करेगा।
मदर्स रेसिपी की आकर्षक कांच की अचार की बोतलें सालों से उन पुराने और पारंपरिक स्वाद से जुड़ी रही हैं, जो माँ और दादी-नानी की पीढ़ियों से चली आ रही रेसिपी से मिलती है। हम चाहते थे कि इसका नया डिजाइन भारतीय परंपराओं से जुड़ा हुआ महसूस हो।
मदर्स रेसिपी की अचार रेंज 64 से ज्यादा वैरिएंट्स में उपलब्ध है, इसलिए हर डिजाइन को अलग और खास बनाना एक बड़ी चुनौती थी। हर पैकेजिंग में अलग-अलग क्षेत्रों की पहचान दिखाने के लिए साड़ियों के रंग, पारंपरिक बर्तन, रंगीन कपड़े के नैपकिन और “स्वाद ममता का” यह भावनात्मक संदेश शामिल किया गया है। “स्वाद ममता का” यह संदेश हमारे अचार की हर रेसिपी की खास पहचान है, जिसे अलग-अलग क्षेत्रीय लेबल्स पर 10 से अधिक भाषाओं में दिखाया गया है। हर 64 वैरिएंट को अलग दिखाने के लिए खास फोटो का इस्तेमाल किया गया है। इसमें ताजे फल, आम के टुकड़े, विभिन्न क्षेत्रों के मसालों और अचार बनाने की पारंपरिक प्रक्रिया को दिखाया गया है। इन सभी चीजों को पैकेजिंग डिजाइन में इस तरह शामिल किया गया है कि पैक देखकर ही यह समझ में आए कि यह अचार किस क्षेत्र का है और इसका स्वाद कैसा होगा।
हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण बात यह थी कि अचार बनाते समय माँ के हाथों को, और अलग-अलग क्षेत्रों की पारंपरिक चूड़ियों को डिजाइन में दिखाया जाए। इसे खास तौर पर डिजाइन में इसलिए शामिल किया गया है ताकि अचार की असली पहचान बनी रहे और लोगों को घर में माँ के हाथ से बने पारंपरिक अचार की याद आए। इससे ग्राहकों का भरोसा भी बढ़ता है। इन अचारों में किसी भी तरह के कृत्रिम प्रिजर्वेटिव नहीं मिलाए गए हैं। इन्हें बिल्कुल वैसे ही बनाया गया है जैसे घर में माँ पारंपरिक तरीके से अचार बनाती हैं। इसलिए नए लेबल पर “नो प्रिज़र्वेटिव्स” को स्पष्ट रूप से दिखाया गया है।
इस नए बदलाव पर बात करते हुए, संजना देसाई, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, देसाई फूड्स प्राइवेट लिमिटेड ने कहा, “मदर्स रेसिपी के अचार लंबे समय से माँ के प्यार के स्वाद से जुड़े रहे हैं। इस स्वाद में अपनापन, भरोसा और हमारी परंपराओं से जुड़ाव दिखाई देता है। जब हमने इस नई पैकेजिंग पर काम किया, तो हमारा उद्देश्य सिर्फ पैकेजिंग को बदलना नहीं था, बल्कि इस परंपरा को आज के ग्राहकों के लिए और ज्यादा आधुनिक तरीके से पेश करना था।”
धुन पटेल, सीईओ, देयरफ़ोर डिज़ाइन ने कहा, “इस नए डिजाइन के जरिए हमें मदर्स रेसिपी के अचार को आकर्षक और आधुनिक तरीके से पेश करने का अवसर मिला है। साथ ही हमने इस बात का भी ध्यान रखा कि ग्राहकों का इस ब्रांड के साथ पहले जैसा जुड़ाव बना रहे। हमारा प्रयास ऐसा डिजाइन बनाने का था, जो आज के बाजार के अनुसार आधुनिक लगे, लेकिन फिर भी मदर्स रेसिपी की पहचान को बनाए रखे।”
मदर्स रेसिपी के अचार रेंज की नई विज़ुअल पैकेजिंग और डिजाइन को कंपनी की योजना और प्रोडक्ट उपलब्धता के अनुसार अलग-अलग बाजारों में पेश किया जाएगा।


