- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
कहां शुरू कहां खतम का मोशन पोस्टर हुआ रिलीज़ – पॉप स्टार ध्वनि भानुशाली कर रहीं हैं अपना बॉलीवुड डेब्यू और लक्ष्मण उतेकर क्रिएशन में उनका साथ देंगे आशिम गुलाटी
बॉलीवुड के ऑन-स्क्रीन सनसनी के लिए मंच प्रदान करते हुए भानुशाली स्टूडियोज लिमिटेड और कठपुतली क्रिएशन्स ने अपने आगामी युवा फैमिली एंटरटेनर फिल्म ‘कहां शुरू कहां खतम’ का मोशन पोस्टर आज रिलीज किया। इस फिल्म के जरिए पॉप स्टार ध्वनि भानुशाली म्यूजिक से सिल्वर स्क्रीन की ओर रुख कर रहीं हैं। अपने रिकॉर्ड-ब्रेकिंग चार्टबस्टर्स से लोगों का दिल जीतने के बाद, ध्वनि अब फिल्म डेब्यू कर दर्शकों का दिल जीतने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
सौरभ दासगुप्ता द्वारा निर्देशित और ‘लुका छुपी’ और ‘मिमी’ फेम लक्ष्मण उतेकर और ऋषि विरमानी द्वारा लिखित, यह फिल्म ह्यूमर, हार्ट और अप्रत्याशितता के मोड़ का एक आकर्षक मिश्रण होगा। ‘छावा’ के साथ, लक्ष्मण उतेकर की कहानी कहने का जादुई अंदाज फिल्म कहां शुरू कहां खतम में एक बार फिर से नज़र आयेगा जो यह सवाल पूछता है, “क्या अंत वास्तव में शुरुआत है?”
मस्ती से भरा यह मोशन पोस्टर फिल्म के लीडिंग जोड़ी को दर्शकों से इंट्रोड्यूस करता है जिसमें ध्वनि भानुशाली दुल्हन के अवतार में और उनके साथ आशिम गुलाटी, जिन्हें आखिरी बार ‘जी करदा’ और ‘मर्डर मुबारक’ में देखा गया था। उनकी वाईब्रेंट केमिस्ट्री और प्लेफुल टेंशन भरपूर लाइफ एक अरेंज एक्सीडेंटल लव स्टोरी में बदलने लगती है। फिल्म में सुप्रिया पिलगांवकर, राकेश बेदी, सोनाली सचदेव, राजेश शर्मा, अखिलेंद्र मिश्रा, चितरंजन त्रिपाठी, विक्रम कोचर, हिमांशु कोहली और विकास वर्मा जैसे दिग्गज भी शामिल हैं।
‘कहां शुरू कहां खतम’ लोगों को सरप्राइस और मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह तैयार है क्योंकि प्यार हमेशा मोस्ट अन एसपेक्टेड ट्विस्ट के साथ अपना रास्ता खुद खोज लेता है।
लक्ष्मण उतेकर की कहां शुरू कहां खतम में ध्वनि भानुशाली और आशिम गुलाटी अहम भूमिका में नज़र आयेंगे, सौरभ दासगुप्ता द्वारा निर्देशित यह फिल्म 20 सितंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। भानुशाली स्टूडियोज लिमिटेड और कठपुतली क्रिएशन्स प्रोडक्शन की इस यंग म्यूजिकल फैमिली एंटरटेनर फिल्म को विनोद भानुशाली, लक्ष्मण उतेकर, करिश्मा शर्मा और कमलेश भानुशाली द्वारा प्रोड्यूस किया गया है।


