- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
मोटू-पतलू ने बच्चों के साथ मनाया गणतंत्र दिवस
इस गणतंत्र दिवस निकलओडियन बच्चों और निकटूंस के साथ ‘निकवालाइंडिया’ का जश्न मना रहा है
इंदौर. 70 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर निकटूंस मोटू पतलू, प्रमुख किड्स एंटरटेनमेंट फ्रेंचाईज़ी, निकलओडियन एवं बच्चे मिलकर ‘निकवालाइंडिया’ का जश्न मना रहे हैं। इस जश्न में ‘’उनके अधिकार‘’ रोचक व मनोरंजक तरीके से बताए जाएंगे। बच्चों के पसंदीदा निकटूंस – मोटू पतलू ने इंदौर के इंडस जूनियर स्कूल में गणतंत्र दिवस मनाया। इस अभियान में टूंस के साथ बच्चों ने बच्चों के अधिकारों के बारे में बात की तथा इस बात पर प्रकाश डाला कि हर अधिकार के साथ जिम्मेदारी भी आती है।
बच्चों द्वारा उनके अधिकारों के लिए रोचक व मनोरंजक कॉल उनके बीच इस बात की जागरुकता बढ़ाने का शिक्षाप्रद माध्यम है कि अधिकार व जिम्मेदारियां साथ-साथ चलते हैं। इसलिए बच्चों आप जब भी अपने पसंदीदा टूंस देखने की आजादी मांगें, तो उसके साथ माता-पिता का कहना मानने और उन्हें गौरवान्वित करने की जिम्मेदारी के लिए भी तैयार रहिए।
इंडस जूनियर स्कूल, इंदौर के टीचर पूनम श्रोत्रिय ने कहा, ‘‘मोटू पतलू बच्चों के चहेते हैं और बच्चे उनकी हर बात पसंद करते हैं। यह हमारे स्कूल के बच्चों के लिए एक मनोरंजक व शिक्षाप्रद दिन था। लर्निंग का यह अनुभव सभी को बहुत पसंद आया। यह निकलओडियन का रोचक व मनोरंजक सत्र था। मोटू पतलू ने प्लेकार्ड्स के माध्यम से न केवल यह बताया कि अधिकार व जिम्मेदारियां साथ-साथ चलती हैं, बल्कि उनकी मौजूदगी में बच्चों को बहुत मजा भी आया।’’
इंडस जूनियर स्कूल के 6 वर्षीय विद्यार्थी शिवांश ने कहा, ‘‘हमारा समय बहुत अच्छा बीता। मुझे यह समझमें आया कि हर अधिकार के साथ जिम्मेदारी भी आती है। मैं अपने दोस्तों व परिवार को इस बारे में बताउंगा। इस दिन का सबसे यादगार हिस्सा था कि हमें मोटू पतलू के साथ फोटो खिंचाने का मौका मिला।’’


