- Geeta Basra Shares Her Childhood Dream was to Become an Actress, Takes a Trip Down Memory Lane
- Siddharth Gets Honoured for a Riveting Performance as Squadron Leader Ajay Ahuja in Operation Safed Sagar: It's been a nice dream to play a hero who is really a hero
- From The Wizard Of The Kremlin to The Invite: 07 acclaimed English films on Zee 5 to add to your watchlist
- Kunal Kapoor Shares His Experience of Filming Grand-Scale Action Sequences for Ramayana, Talks About Working with Yash and Hollywood Stunt Coordinator Terry Notary
- Seerat Kapoor Seeks Collective Prayers and Divine Protection for a Film Close to Her Heart
स्ट्रगल से सीख लें और सकारात्मक रहें: राम
इंदौर. किसी व्यक्ति की उम्मीद टूटती है लेकिन इसके बाद वह फिर खड़ा होता है तो उसे स्ट्रगल कहते हैं. स्ट्रगल हर किसी के जीवन में होता है. स्ट्रगल से घबराए नहीं. उससे सीख लें, काम पर फोकस रखें और सकारात्मक रहें. इसके साथ मेहनत और ईमानदारी से काम करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी. यह कहना है अभिनेता राम यशवर्धन का.
वे गुरुवार को स्टार भारत को शो एक थी रानी एक था रावण के प्रमोशन के लिए शहर में थे. वे इसमें रिवाज का निगेटिव किरदार निभा रहे हैं. राम ने आगे बताया कि स्टाकिंग जैसे मुद्दे के खिलाफ आवाज उठाने वाला धारावाहिक है. इसमें हम डराएंगे भी, हंसाएंगे भी और रूलाएंगे भी. यह शो हमारे देश में गंभीर रूप धारण कर चुके स्टाकिंग जैसे मुद्दे को एक युवा लड़की की दमदार कहानी के माध्यम से पेश करता है.
रानी एक टूटे हुए परिवार से संबंध रखती है जो शिक्षित होकर स्वावलंबी होना चाहती है. लेकिन हर रोज उसे एक पीछा करने वाले (स्टाकर) का डर सताता रहता है. एक व्यक्ति जो उसके घर से निकलने तक इंतजार करता है और पूरे दिन उसका पीछा करता है.
यह व्यक्ति है 27 साल का रिवाज जो न तो उसका दोस्त है और न ही उसका प्रेमी. वह एक स्टाकर (पीछा करने वाला) है. स्टाकिंग जैसे अपराध पर शायद ही कभी ध्यान दिया जाता है और इसकी गंभीरता को नजरअंदाज कर दिया जाता है. इस शो से अगर हम किसी एक लड़की को भी बदल पाए तो हमारी मेहनत सार्थक होगी.
रिवाज का यह किरदार ड्रीम रोल जैसा
राम ने बताया कि गुडग़ांव से हूं. फैमेली का माइन का बिजनेस है. ग्रेजुएशन के बाद कमर्शियल पायलट की ट्रेनिंग करना थी. इस बीच मेरे पास 6 महीने का समय था. इस दौरान मैंने मुंबई आकर एक्टिंग का कोर्स किया तब मुझे लगा कि मुझे एक्टिंग ही करना चाहिए लेकिन उस समय पूरे मन से नहीं ध्यान दिया. एक सीरियल भी मिला लेकिन किसी कारण प्रसारित नहीं हो पाया.
इन दिनों कास्टिंग डायरेक्टर से भी पहचान हो गई थी. लेकिन मैं घर लौट आया. इसके कुछ दिनों बाद मुझे फिर लगा कि एक्टिंग ही करना चाहिए और मैं फिर मुंबई आया. मैंने लगभग डेढ़ साल स्ट्रगल किया और मुझे यह धारावाहिक मिल गया. जब मैंने इसके डॉयलाग्स और स्क्रिप्ट पढ़े तभी मैंने सोच लिया था कि मुझे यह शो जरूर करना है क्योंकि इसमें करने के लिए बहुत से शेड्स है. रिवाज का यह किरदार एक तरह से मेरे लिए ड्रीम रोल जैसा ही है.
शो के लिए बढ़ाना पड़ा वजन
राम ने कहा कि रिवाज की भूमिका के लिए मुझे वजन बढ़ाना पड़ा. यहाँ तक कि मुझे अपने चलने और बात करने के तरीके में भी बदलाव करना पड़ा. एक बात जो मुझे इस शो को लेकर उत्साहित करती है वह ये है कि इसका मकसद समाज में एक सकारात्मक बदलाव लाना है. उन्होंने कहा कि मैं पहले प्लान बी यानि दूसरे काम भी ऑप्शन में लेकर चलता था. लेकिन अब मैंने सोच लिया जो भी काम मिलेगा वो करूंगा. फिर वो चाहे वेब सीरिज हो, फिल्म हो या टीवी शो. अगर मुझे फिल्म में काम करने का मौका मिला तो अजय देवगण के साथ काम करना चाहूंगा.


