- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल की छात्रा ने धरती माँ बन कर बढ़ाया अपने स्कूल का मान
माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल, इंदौर की स्टूडेंट अयोना राजपूत ने ‘सहोदय समागम इंटर स्कूल की फैंसी ड्रेस कॉम्पिटिशन में हासिल की सफलता
इंदौर. माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल, इंदौर की स्टूडेंट अयोना राजपूत ने ‘सहोदय समागम इंटर स्कूल की ‘फैंसी ड्रेस कॉम्पिटिशन’ में शानदार सफलता हासिल की है। इस प्रतियोगिता को, सहोदय स्कूल कॉम्प्लेक्स, इंदौर द्वारा वर्चुअल मोड पर आयोजित किया गया था। कार्यक्रम “फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता” का आयोजन “धरती माँ को हमारी जरूरत है” विषय पर किया गया था। कार्यक्रम का आयोजन 21 अगस्त 2021 को सेंट अर्नोल्ड को-एड स्कूल, इंदौर द्वारा किया गया था।
माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल की स्टूडेंट अयोना राजपूत की इस उपलब्धि पर इंडेक्स ग्रुप के चेयरमैन श्री सुरेश सिंह भदौरिया, वाइस चेयरमैन श्री मयंकराज सिंह भदौरिया एवं माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल के सीईओ श्री रुपेश वर्मा ने उन्हें उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। साथ ही माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल की फैकल्टी, मैनेजमेंट स्टाफ, अन्य स्टाफ एवं स्टूडेंट्स ने भी छात्रा को बधाई दी।
गौरतलब है कि माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल के स्टूडेंट्स का प्रयास और कड़ी मेहनत हमेशा से ही सराहनीय रहती है। इस बार फर्स्ट क्लास की छात्रा अयोना ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सफलता हासिल की। प्रतिभागियों को चित्रित चरित्र, ड्रेस, संवाद, रंगमंच की सामग्री और समग्र प्रस्तुति के अनुसार आंका गया।
सहोदय समागम इंटर स्कूल द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में इंदौर शहर के कई प्रतिष्ठित विद्यालयों के स्टूडेंट्स ने भाग लिया था। माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल की इस होनहार छोटी सी बच्ची ने सभी निर्णायकगणों को आकर्षित किया। यह प्रतियोगिता सभी स्टूडेंट्स के लिए एक महान सीखने का अनुभव साबित हुई और उन्हें अपनी छिपी प्रतिभा का पता लगाने का मौका दिया।
माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल के प्राचार्य मनोज वाजपेयी ने कहा कि “फर्स्ट
क्लास की स्टूडेंट ने शहर के बड़े प्लेटफॉर्म पर सफलता हासिल कर हम सभी को गौरवान्वित किया है।अपने अभिनय में अयोना ने खुद को धरती माता के रूप में प्रस्तुत किया और सभी के उज्ज्वल भविष्य के लिए धरती को बचाने का आग्रह किया। अयोना को उनकी इस उपलब्धि पर माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल की पूरी टीम की और से बहुत-बहुत बधाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए अग्रिम शुभकामनाएं। क्वालिटी एजुकेशन के साथ ही हमारी कोशिश रहती है कि हमारे स्टूडेंट्स अन्य एक्टिविटी में भी अपने आपको श्रेष्ठ सबित करें। हमारे स्टूडेंट्स की सफलता उसी का परिणाम है।”


