- इंदौर पिंक पैंथर्स मध्य प्रदेश लीग (MPL) T20-2026 में चैंपियन बनने के लक्ष्य के साथ उतरने को तैयार; टीम ने अपनी सोच और तैयारियों का रोडमैप साझा किया
- द क्रश कॉफी पर अब होगा खास संडे ब्रन्च
- जल, जीवन और जमीन के संरक्षण के लिए वृक्षारोपण आवश्यक : डॉ. ए.के. द्विवेदी
- Triptii Dimri Dives into Comedy with Maa Behen! A Full-Blown Comedy Caper Coming Up Next?
- The Rise of Ram Charan as Indian Cinema’s Complete Hero
ऑल्ट बालाजी और ज़ी5 की एक्शन-थ्रिलर फ्रैंचाइज़ी ‘बैंग बैंग – द साउंड ऑफ़ क्राइम्स’ में मुख्य जोड़ी की भूमिका में मिस्टर फ़ैसु और रूही सिंह आएंगी नज़र, देखिए टीज़र!
ऑल्ट बालाजी और ज़ी5 क्लब की बहुप्रतीक्षित एक्शन-थ्रिलर फ्रैंचाइज़ी ‘बैंग बैंग – साउंड ऑफ़ क्राइम्स’ का टीज़र बीते दिन लॉन्च किया गया था जिसमें शो की मुख्य जोड़ी की धमाकेदार एंट्री के साथ एक छोटी सी झलक साझा की गई थी। और अब, निर्माताओं ने एक अन्य टीज़र रिलीज़ कर दिया है, जिसमें आखिरकार शो के लिए चुने गए कलाकारों से रूबरू करवाया गया है!
शो के प्रमुख चेहरों की तलाश में, निर्माताओं ने देश भर में वर्चुअल ऑडिशन का आयोजन किया था। टीज़र में अंततः लीड कास्ट का खुलासा कर दिया गया है जिसमें फैसल शेख उर्फ़ मिस्टर फ़ैसु (सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर) और रूही सिंह (लोकप्रिय टिकटोक फेम और अभिनेत्री) नज़र आ रही हैं।
आपको बता दें, अभिनेत्री-मॉडल और पूर्व मिस इंडिया, रूही इससे पहले कैलेंडर गर्ल्स और इश्क फॉरएवर जैसी फ़िल्मों के साथ-साथ स्पॉटलाइट 2, रन अवे ब्राइड और एंटी सोशल नेटवर्क जैसी वेब सीरीज में नज़र आ चुकी हैं। दिलचस्प बात यह है कि प्रतिभाशाली अभिनेत्री, जो सोशल मीडिया पर बेहद लोकप्रिय हैं, वे मार्शल आर्ट और शाओलिन कुंग फू में भी प्रशिक्षित है, जो उन्हें इस शो के लिए एक उपयुक्त विकल्प बनाता है।
मिस्टर फ़ैसु के नाम से लोकप्रिय इस सोशल मीडिया स्टार के टिकटोक पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स है, क्योंकि वह वीडियो-शेयरिंग एप्लिकेशन पर कंटेंट बनाते है जिसने उन्हें बड़े पैमाने पर प्रसिद्धि हासिल करवाई है। वह 13.5 मिलियन से अधिक फॉलोवर्स के साथ इंस्टाग्राम पर भी लोकप्रिय है।
शो में रहस्य, सस्पेंस, धमाकेदार एक्शन और कई झूठे रहस्यों के बीच ढ़ेर सारा यूथ ड्रामा देखने मिलेगा जिसकी परतें एक के बाद एक खुलेंगी। अक्षय बीपी सिंह द्वारा निर्मित और अभिषेक कपूर द्वारा निर्देशित, बैंग बैंग की शूटिंग सितंबर महीने से उदयपुर शहर में शुरू की जाएगी।
अधिक अपडेट के लिए ऑल्ट बालाजी और ज़ी5 पर बने रहें!


