- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
एम आर जी ग्रुप ने किया सरिए के सबसे बेहतर विकल्प ‘कम्पोसाइट फाइबर’ को लॉन्च
कम्पोसाइट फाइबर की सबसे बड़ी खासियत है ‘स्ट्रॉन्गर, लाइटर, चीपर
इंदौर. मकान, बिल्डिंग्स, ब्रिज, सड़कें आदि का जब भी निर्माण होता है तो सरिए का योगदान हमेशा ही अमूल्य माना गया है। आज बाजार में सरिए के ढेरों ब्रांड्स नजर आते है लेकिन किस पर भरोसा किया जाए ये थोड़ा मुश्किल है।
‘एम आर जी ग्रुप’ ने आपकी इस तरह की समस्या का निदान किया है।सरिए के एक बेहतर विकल्प के तौर पर कम्पोसाइट फाइबर को प्रस्तुत किया है, जो आम सरिए से हर लिहाज में बेहतर है। यह प्रोडक्ट ‘ग्लास फाइबर रैनफोर्स्ड पॉलिमर’ (जी एफ आर पी) है जिसे सरिए का शानदार विकल्प भी कहा जा सकता है।
एम आर जी कम्पोसाइट के जनरल मैनेजर अमित गांगुर्डे ने बताया कि कम्पोसाइट फाइबर उत्पाद हर लिहाज से बेहतर है लेकिन हम इसकी सबसे बड़ी ख़ासियत की बात करें तो वह है ‘स्ट्रॉन्गर, लाइटर, चीपर’। कम्पोसाइट फाइबर अन्य स्टील सरिए की अपेक्षा 3 गुना मजबूत, 9 गुना हल्का एवं सस्ता होता है।
इसलिए ये आम और ख़ास सभी की पहली पसंद भी बनेगा। हल्का होने के कारण यह उत्पाद ट्रांसपोर्ट के माध्यम से एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने में भी आसान होता है। साथ ही यह जंगरोधी है, जिसके कारण उत्पाद की उम्र दोगुनी हो जाती है। यानी इसे कम दाम में उत्तम गुणवत्ता वाला उत्पाद कहा जा सकता है।
उन्होंने आगे बताया कि कम्पोसाइट फाइबर एस जी एस आई टी एस इंदौर, आई आई टी हैदराबाद, एस डी एफ यूके और ब्यूरो ऑफ स्टैंडर्ड इन युगांडा से टेस्टेड एवं प्रमाणित है। निश्चित तौर पर आने वाले समय में भारत में भवन, सड़कों, ब्रिज, सुरंगो तथा अन्य सभी प्रकार के सिविल निर्माण मे आधुनिक तकनीक से बने कम्पोसाइट फाइबर से सिविल क्षेत्र मे क्रांतिकारी परिवर्तन के आने की उम्मीद है। हमें ICEA, सूरत में सर्वश्रेष्ठ नवीन उत्पाद का सम्मान भी मिला है।


