- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
कभी सेटल ना होने वाले मुंबई बॉय नचिकेत लेले इंडियन आइडल 2020 में हो गए सेटल!
मुंबई : मुंबई एक ऐसा शहर है जो कभी नहीं थमता और नचिकेत लेले भी जिंदगी में तब तक नहीं रुके, जब तक कि उन्हें संगीत में सही दिशा नहीं मिल गई और तब उन्होंने इंडियन आइडल 2020 में आने का फैसला किया।
नचिकेत एक आर्टिस्ट परिवार से हैं और ऐसे में संगीत के प्रति उनकी लगन भी खूब फली फूली। उन्होंने लॉकडाउन के दौरान का बुरा वक्त भी याद किया और बताया कि कैसे एक इंसान ने उन्हें इंडियन आइडल 2020 का ऑडिशन देने के लिए प्रेरित किया था।
यह इंसान कोई और नहीं बल्कि रोहित राऊत हैं, जो इंडियन आइडल सीजन 11 के पहले रनर अप चुके हैं और नचिकेत के करीबी दोस्त भी हैं। रोहित को नचिकेत के टैलेंट पर विश्वास था और उन्होंने सोचा कि जिस मंच ने उन्हें घर-घर में जाना-पहचाना नाम बनाया है, वो नचिकेत को भी ज्यादा से ज्यादा लोगों को अपना टैलेंट दिखाने में मदद करेगा।
नचिकेत की परफॉर्मेंस देखकर सारे जज भी दंग रह गए और उन्होंने पूरे जोश के साथ कहा, “हमें आपकी सिंगिंग बहुत पसंद आई और आपकी आवाज में एक अनोखापन है। इसे बनाए रखिए! ऑल द बेस्ट।“ यह सुनकर नचिकेत के उत्साह का कोई ठिकाना ना रहा और उन्होंने यह कहकर जवाब दिया, “मैंने अंततः जिंदगी में सही चुनाव कर लिया है और अब मैं अपने संगीत को बेहतर बनाने के ओर देख रहा हूं। मैं अपनी जिंदगी के सभी संघर्षों का शुक्रिया अदा करता हूं, जिसके चलते आज मैं इस प्रतिष्ठित मंच पर पहुंच पाया!”


