- Bollywood’s Favourite Jodi - Saifu and Bebo lagayenge Hasi Ke Tyo-Ha-Ha-Har mein chaar chaand only on The great Indian Kapil Show
- Disha Patani leaves fans curious as she drops a series of cryptic stories: There are humans amongst us
- It’s October Season! 7 Bollywood Actors Who Are Your Libra–Scorpio Twins — Rekha, Aditi Rao Hydari to Kunal Kapoor
- मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स ने धनंजय श्रीवास्तव को क्लस्टर जनरल मैनेजर नियुक्त किया
- भारत की नंबर 1 EV अब INDULGE के लिए तैयार है!
मुनव्वर फारूकी का रोहित शेट्टी को सलाम, ‘खतरों के खिलाड़ी’ के फिनाले पर बोले ‘लेजेंडरी’
खतरों के खिलाड़ी के फिनाले पर मुनव्वर फारूकी ने शो के होस्ट और फिल्ममेकर रोहित शेट्टी से मुलाकात की। इस खास मुलाकात की एक तस्वीर मुनव्वर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की और रोहित शेट्टी के लिए अपनी एडमायरेशन भी जाहिर की। तस्वीर शेयर करते हुए मुनव्वर ने लिखा, “My favourite genre 💪 Legendary @itsrohitshetty”, यानी एक्शन और एडवेंचर के इस जॉनर के साथ साथ रोहित शेट्टी भी उनके फेवरेट हैं।
मुनव्वर फारूकी जल्द ही पति पत्नी और पंगा में अपना सिग्नेचर ह्यूमर और मजेदार अंदाज़ लेकर नजर आएंगे। शो में वह सोनाली बेंद्रे के साथ दिखाई देंगे। इस शो में कई सेलिब्रिटी कपल्स रिश्तों के चैलेंजेस को फेस करते हुए नजर आएंगे, जहां उनके रिश्तों का फन, ड्रामा और एक-दूसरे के साथ उनकी केमिस्ट्री देखने को मिलेगी।
खतरों के खिलाड़ी के सेट पर मुनव्वर की यह विजिट दरअसल पति पत्नी और पंगा के प्रमोशनल कैंपेन का हिस्सा है। ऐसे में रोहित शेट्टी और मुनव्वर की यह मजेदार मुलाकात दो अलग-अलग रियलिटी शोज़ का एक एंटरटेनिंग क्रॉसओवर बन गई। जहाँ एक तरफ रोहित शेट्टी का एक्शन और एडवेंचर वाला अंदाज़ है, वहीं दूसरी तरफ मुनव्वर का ह्यूमर और वाइब, ऐसे में दोनों का यह मिलना फैन्स के लिए किसी फन मोमेंट से कम नहीं रहा।


