- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
म्यूज़िक मेस्ट्रो ए.आर. रहमान हुए टीम ‘गांधी’ में शामिल – हंसल मेहता कर रहे निर्देशित, अप्लॉज़ एंटरटेनमेंट कर रहे निर्मित
गांधी जयंती के अवसर पर, भारत के अग्रणी कंटेंट स्टूडियो में से एक अप्लॉज़ एंटरटेनमेंट यह घोषणा करते हुए बेहद उत्साहित हैं कि ग्रैमी पुरस्कार विजेता, संगीत के दिग्गज ए.आर. रहमान उनकी बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज, गांधी के लिए संगीत तैयार करने के लिए ऑन बोर्ड पर आए हैं। रहमान, जिनका नाम संगीत प्रतिभा का पर्याय है, भारतीय स्वतंत्रता की इस व्यापक गाथा में अपनी अद्वितीय कला से इस सीरीज को एक अलग ऊंचाई पर ले जाएंगे।
हंसल मेहता द्वारा निर्देशित और रामचंद्र गुहा के निश्चित लेखन पर आधारित, यह सहयोग हिस्ट्री, इमोशन और साउंड को ऐसे तरीके से एक साथ बुनने का वादा करती है जैसा पहले कभी स्क्रीन पर अनुभव नहीं किया गया हो। उनकी रचनाएँ न केवल दृश्यों का सपोर्ट करेंगी बल्कि सत्य, प्रेम और अहिंसा पर गांधी की शिक्षाओं का सार भी पकड़ेंगी, जो कथा का एक शक्तिशाली हिस्सा बन जाएंगी।
अप्लॉज़ एंटरटेनमेंट के प्रबंध निदेशक समीर नायर ने कहा, “गांधी सिर्फ एक सीरीज नहीं है, यह मानवीय भावना के विजय पर एक वैश्विक कथा है। ए.आर. रहमान का संगीत इस प्रतिष्ठित कहानी को दुनिया भर के दर्शकों के साथ गुंजायमान करने के लिए एक भावपूर्ण आयाम प्रदान करेगी। रहमान के स्कोर के साथ, मेरा मानना है कि हम वास्तव में कुछ खास बना रहे हैं – एक ऐसी श्रृंखला जो मनोरंजन भी करती है और प्रेरित भी करती है।”
ए.आर. रहमान के अनुसार, “गांधीजी के युवा जीवन को देखना एक रेवलेशन है, सत्य, जीवन और कई अन्य चीजों के साथ उनका एक्सपेरिमेंट उनके केरेक्टर के विकास को दर्शाता है। मैं अप्लॉज़ एंटरटेनमेंट के सहयोग से और हंसल मेहता के स्पष्ट निर्देशन में इस कहानी के लिए संगीत देने के लिए बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं।”
हंसल मेहता, निदेशक, “गांधी यह एम के गांधी की जीवन की एक गहरी मानवीय कहानी है, एक ऐसी कहानी जो पीढ़ियों को प्रेरित करती रहती है। ए.आर. रहमान का इस यात्रा में हमारे साथ शामिल होना वास्तव में एक सपने के सच होने जैसा है। उनके संगीत में कहानी कहने की कला को ऊंचा उठाने की अनूठी क्षमता है । इस पैमाने के महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट के लिए, हम गांधी के जीवन की भावनात्मक और आध्यात्मिक बारीकियों को सामने लाने के लिए उनसे बेहतर और कोई नहीं।”


