- एक भाई का त्याग, परिवार के छिपे राज़ और सच की लड़ाई: प्राइम वीडियो ने MX ओरिजिनल किसका कसूर का ट्रेलर जारी किया
- A Brother’s Sacrifice, a Family’s Secrets and a Battle for Truth: Prime Video Unveils the Trailer for MX Original Kiska Kasoor
- पहले दिन प्लास्ट पैक 2026 में पहुंचे 15 हजार से अधिक विजिटर्स, मध्य भारत बन रहा प्लास्टिक इंडस्ट्री का बड़ा हब
- Abhishek Banerjee, Aparshakti Khurana to Siddhant Chaturvedi: Bollywood Actors & Their Love for Black Outfits
- Rajshri productions and bhamla foundation come together to honour 300 asha workers – the unsung women heroes of our society – with a special screening of ‘yeh prem mol liya’
रॉकस्टार डीएसपी के स्टूडियो पहुंचे संगीत उस्ताद इलैयाराजा!
म्यूजिक कंपोजर देवी श्री प्रसाद उर्फ रॉकस्टार डीएसपी सातवें आसमान पर हैं। उन्होंने हालही में म्यूजिक मेस्ट्रो इलैयाराजा के साथ एक फैन मोमेंट का अनुभव किया, जो डीएसपी के स्टूडियो उनसे मुलाकात करने पहुंचे थे। यह कोई छिपी हुई बात नहीं है कि डीएसपी उस्ताद इलैयाराजा के कितने बड़े फैन हैं। डीएसपी ने कई बार उन्हें संगीत का भगवान तक कहा है। उन्होंने, लेजेंडरी म्यूजिशियन को अपने म्यूजिक के पीछे की प्रेरणाओं में से एक बताया। वास्तव में, बहुत से लोग नहीं जानते होंगे कि कंपोजर के स्टूडियो में इलैयाराजा की एक वॉल लेंथ फ़ोटो है।
म्यूजिक डायरेक्टर डीएसपी ने पहले बताया था कि उन्होंने ‘पुष्पा: द राइज’ के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने के बाद इलैयाराजा का आशीर्वाद लिया था। अब, फैंस यह जानने के लिए उत्सुकता से इंतजार कर रहे हैं कि क्या डीएसपी और इलैयाराजा क्या एक साथ किसी प्रोजेक्ट के लिए कॉलेबोरेट करेंगे। आपको बता दें कि इलैयाराजा ने तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और हिंदी के साथ कई भाषाओं में 1300 से ज़्यादा फिल्मों के लिए म्यूजिक तैयार किया है।
इस बीच, डीएसपी के पास कुछ दिलचस्प लाइन-अप हैं। वह थंडेल, पुष्पा: द रूल, कंगुवा और उस्ताद भगत सिंह जैसी फिल्मों के लिए म्यूजिक तैयार कर रहे हैं। उन्होंने हालही में फ़िल्ममेकर शेखर कम्मुला के साथ अपना पहला कोलैबोरेशन ‘कुबेरा’ की घोषणा की, जिसमें धनुष लीड रोल अदा कर रहे हैं।


