- एमबी एसोसिएट्स द्वारा इंदौर में “प्रॉम्प्ट से प्रोडक्टिविटी” पर एक दिवसीय व्यावहारिक एआई कार्यशाला का आयोजन
- द पार्क इंदौर के रेस्तराँ को मिले दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान
- TiE Global Summit 2026 to Bring Global Entrepreneurs and Investors to Indore
- टाई ग्लोबल समिट 2026: इंदौर में जुटेंगे दुनिया भर के उद्यमी और निवेशक
- Madhurima Tuli Gives Major Navratri Vibes in These Stunning Traditional Looks
गुलफाम खान हुसैन कहती है, “मनोरमा दर्शकों को 1970 के दशक की हीरोइंस की याद दिला देगी”
मुंबई. अपने अभिनय कौशल, लेखन और पटकथा में अपनी प्रतिभा के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री गुलफाम खान हुसैन एक नए शो के साथ टेलीविजन पर वापस आ गई हैं। वह वर्तमान में दंगल टीवी के नए शो निक्की और जादुई बबल में दिखाई दे रही हैं, जो एक जादू और फैंटेसी शो है। उनके साथ हिमांशु मल्होत्रा, लवीना टंडन और बाल कलाकार मैशा दीक्षित और तन्मय ऋषि शाह भी दिखाई दे रहे है। वह साझा करती है कि वह फैंटेसी और रहस्यमय चीजों के बारे में कहानियों पसंद करती है और एक ऐसे शो का हिस्सा बनकर बहुत खुश है।
शो में अपने चरित्र के बारे में बात करते हुए गुलफाम कहती हैं, “मुझे खुशी है कि मुझे इस तरह के एक दिलचस्प और अनोखे किरदार को निभाने का मौका मिला है। मैं मानती हूं कि अभिनेताओं के लिए हर चरित्र अलग होता है, यह इस बात पर निर्भर करता है कि चरित्र किस तरह लिखा गया है और आप इसे परदे पर किस तरह उतारते हैं। इस शो में मेरी भूमिका एक वार्डन की है, जो सख्त है, लेकिन मजाकिया भी है। मुझे यकीन है कि
जब दर्शक मेरे लुक को देखेंगे तो उन्हें 1970 के दशक की हीरोइंस और उनकी रंगीन साड़ियों, चूड़ियों, फूलों और बिंदियो की याद आ जाएगी। शो में, मैं एक नेगेटिव किरदार की तरह लगूंगी, लेकिन बच्चों के मनोरंजन का साधन बन जाऊंगी। मुझे यह तथ्य पसंद है कि वह सख्त होने की कोशिश करती है लेकिन बच्चों की मासूमियत या सरासर चालाकी के कारण ऐसा नहीं कर सकती (हस्ते हुए)।
ऐसा लगता है कि गुलफ़ाम के किरदार ने समय यात्रा की है और दूसरे युग का हिस्सा है। हमें यकीन है कि उनके प्रशंसक उन्हें नए अवतार में देखने के लिए उत्साहित हैं।


