- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
मायटीम11 ने मायटीमरम्मी लांच किया, प्रशंसकों के लिए एक नई पेशकश
मायटीम11- भारत के प्रमुख फैंटेसी स्पोर्ट्स प्लेटफ़ॉर्मस में से एक ने अपने नवपरिवर्तन के सिद्धांत को कायम रखते हुए अपने उपभोक्ताओं के लिए मायटीमरम्मी का लांच किया।
मायटीम11 में पहले से ही क्रिकेट, हॉकी, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, कबड्डी, फुटबॉल, हैंडबॉल और बेसबॉल जैसे फैंटसी स्पोर्ट्स हैं। इस ब्रांड ने इसी महीने की शुरुआत में मायटीमक्विज लांच कर अपने उपभोक्ताओं के एंटरटेनमेंट के लिए फैंटसी गेमिंग के अलावा एक नया विकल्प दिया। यह मायटीमरम्मी उपभोक्ताओं के लिए मायटीम11 की तरफ से दूसरा बड़ा लांच होगा।
मायटीमरम्मी उपयोगकर्ताओं को राष्ट्र भर के प्रतियोगियों के साथ 13-कार्ड रम्मी गेम का आनंद लेने की अनुमति देगा। इस गेम की खासियत यही है की सभी नए उपयोगकर्ताओं के लिए INR 2000 साइन-अप बोनस और मौजूदा उपयोगकर्ता द्वारा प्रत्येक सफल रेफरल पर INR 1000 बोनस शामिल हैं। इसके अलावा, यदि उपयोगकर्ता के पास पहले से मौजूद मायटीम11 उपयोगकर्ता आईडी है, तो वह मायटीमरम्मी के साथ साइन-अप करने के लिए उसी का उपयोग कर सकता है।

मायटीम11 के सीईओ और सह-संस्थापक, श्री विनीत गोदारा ने मायटीमरम्मी के लॉन्च के बारे में बात करते हुए कहा, “मायटीम11 ऑनलाइन गेमिंग इकोसिस्टम में धीरे-धीरे एक प्रमुख नाम बन चुका है। इस समय रम्मी की तरह एक दिलचस्प गेम की जरूरत थी और उपयोगकर्ताओं को भी एक ऐसे खेल का इंतजार था।
रम्मी की विशेषता यह है की यह किसी भी समय में खेला जा सकता है और यह लाइव खेलो पर भी निर्भर नहीं है। इस तरह के एक पारंपरिक गेम के साथ, मायटीम11 एक बहुत ही प्रबल उपयोगकर्ता आधार पर ध्यान केंद्रित करना चाहता है जो केवल मनोरंजन के लिए ऑनलाइन गेमिंग में भाग लेना चाहता है। “
उन्होंने यह भी कहाँ, “वर्तमान में चल रहे कोविड -19 के प्रकोप के कारण लाइव खेल फ़िलहाल नहीं खेले जा रहे है जिस वजह से गेमिंग में नवपरिवर्तन की ज़रूरत है।पिछले चार वर्षों से, ब्रांड ने उत्पाद नवाचार में उदाहरण के ज़रिये यह सुनिश्चित किया है कि हमारे उपयोगकर्ता आधार के लिए आगे भी इसी तरह गेमिंग के नए विकल्प देखने को मिलते रहेंगे। मेरा दृढ़ता से मानना है कि मायटीमरम्मी देश भर के लोगों के लिए एक बेहतरीन ऑनलाइन गेम साबित होगा। ”
मायटीमरम्मी को लॉन्च करने का निर्णय पूरी तरह से बाजार अनुसंधान के बाद लिया गया था और केपीएमजी की 2019 की रिपोर्ट और भारत के मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र पर फेडरेशन ऑफ इंडियन चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) और कंसल्टिंग फर्म अर्न्स्ट एंड यंग (ईवाई) द्वारा 2020 की रिपोर्ट जिसका शीर्षक था “उपभोक्ता का युग A.R.T. –‘प्रतिधारण और लेनदेन’” अध्ययनों के पूरक थे |
दोनों अध्ययनों ने आने वाले वर्षों में ऑनलाइन गेमिंग उद्योग में वृद्धि की भविष्यवाणी की। पहले अध्ययन के हिसाब से अनुमानित पांच वर्षों में 32% की वृद्धि दर का अनुमान है जो की लगभग वर्ष 2024 तक INR 25,000 करोड़ के मूल्य के बराबर होगा।
दूसरी ओर, फिक्की और ईवाई द्वारा किए गए 2020 के अध्ययन ने अगले 3 वर्षो पर 43% की वृद्धि दर का संकेत दिया और जिसका मूल्य INR 18,700 करोड़ तक पहुंच सकता है। दोनों ही मामलों में, रम्मी की एक महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
उपयोगकर्ता मायटीमरम्मी को Myteamrummy.com और मायटीम11ऐप से डाउनलोड कर सकते हैं।


