- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
‘कुमकुम भाग्य‘ में नई पीढ़ी के सदस्य बनकर आए नैना सिंह और मुग्धा चाफेकर
इस कहानी में आने वाला है एक बड़ा मोड़ जहां प्रज्ञा और अभि को खूबसूरत जुड़वां बेटियां होंगी और यह शो 20 साल का लीप लेगा.
लगातार टॉप रेटिंग पाने वाला ज़ी टीवी का फिक्शन शो ‘कुमकुम भाग्य‘ बीते 5 वर्षों से सभी दर्शकों के डिनर टाइम का पसंदीदा शो बना हुआ है। इसे शो के लीड किरदारों – अभि और प्रज्ञा ने सभी दर्शकों के दिलों में जगह बनाई और अपने एक होने की ख्वाहिश जगाई और वो टीवी की सबसे पसंदीदा प्रेमी जोड़ी बन गए।
उनकी भावनाएं, उनके रिश्तों की दुविधाएं, परिवार की उलझनें और उन्हें एक दूसरे से दूर करने की तमाम साजिशों के सफर के बाद अब इस शो में एक नए सफर का समय है। जी हां, यह शो 20 साल का लीप लेने जा रहा है, जिसमें दर्शक मेहरा परिवार की नई पीढ़ी से रूबरू होंगे। अब इसमें अभि और प्रज्ञा की जुड़वां बेटियां नजर आएंगी।
लीप के बाद यह शो अभि, प्रज्ञा और उनकी कॉलेज जाने वाली दो जवान बेटियों – रिया और प्राची की जिंदगी पर केंद्रित होगा। इसमें प्राची का रोल निभाएंगी एक्टर मुग्धा चाफेकर और रिया के रोल में नैना सिंह नजर आएंगी। यह दोनों बहनें भले ही जन्म से जुड़वां हों, लेकिन इन दोनों का व्यक्तित्व एक दूसरे से बिल्कुल अलग है।
प्राची सादगी, विनम्रता और संवेदनशीलता के मामले में बिल्कुल अपनी मां प्रज्ञा से मिलती-जुलती हैं। दूसरी ओर, रिया तमाम ऐशो आराम के बीच बड़े लाड़-प्यार में पली है जो एक सफल रॉकस्टार की बिगड़ी हुई बेटी के रूप में बड़ी होती है।
इस शो का हिस्सा बनने को लेकर मुग्धा कहती हैं, ‘‘मैं 4 साल के अंतराल के बाद ज़ी टीवी पर वापसी कर रही हूं, और अपना नया सफर शुरू करने के लिए ‘कुमकुम भाग्य‘ जैसे जबर्दस्त लोकप्रिय शो से बेहतर और क्या हो सकता है। मैं इस शो की बड़ी फैन हूं और मुझे इस शो का हिस्सा बनने की बेहद खुशी है। प्राची उसकी मां की तरह ही एक सीधी-सादी संवेदनशील और जिम्मेदार लड़की है, जिसके लिए परिवार सबसे पहले है। मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को यह नया ट्विस्ट देखने में बहुत मजा आएगा।‘‘
दूसरी और नैना बताती हैं, ‘‘मैं पहली बार किसी फिक्शन शो में काम कर रही हूं। जहां मैं इसे लेकर उत्साहित हूं वहीं मैं बहुत बेचैन भी हूं क्योंकि यह मेरे लिए बिल्कुल नया स्पेस है। नैना एक बिगड़ैल लड़की है जो तमाम ऐशो आराम में पैदा हुई है। आगे की कहानी में कई रोमांचक मोड़ आएंगे और बहुत सारा ड्रामा देखने को मिलेगा। अब मुझे भी इसका इंतजार रहेगा।‘‘
क्या होगा, जब अलग-अलग व्यक्तित्व की ये दोनों तेजतर्रार बहनें एक दूसरे के आमने-सामने होंगी? क्या वो दोनों अभि और प्रज्ञा को एक साथ लाएंगी? यह तो सिर्फ आने वाला वक्त बताएगा!


