- BHIVE Unveils Its First-Ever Brand Film with Milind Soman, Turning Its Campus Workplace Vision into a Movement
- नेशनल अवॉर्ड विनर अंजलि पाटिल की ‘सेल्वी’ ने बुसान प्रीमियर से पहले जारी किया नया पोस्टर
- पूजा बत्रा, अदिति गोवित्रिकर और दीपक तिजोरी ने योगासन चैंपियनशिप में जमाया रंग, फिटनेस को लेकर दिया खास संदेश
- A Soulful Farewell to Bappa: Nirvaan Birla Presents His Rendition of ‘Jai Ganesha Deva’
- Krishna das joins amjad ali khan’s chants for unity for a powerful rendition of om mani padme hum
“इंदौर में नेशनल आर्टिस्ट चैंपियनशिप 2026 की ट्रॉफी का अनावरण; ब्यूटी इंडस्ट्री को नई दिशा देने को तैयार”
इंदौर, 20 मई 2026। इंदौर ब्यूटीशियन एसोसिएशन ने नेशनल आर्टिस्ट चैंपियनशिप (NAC) 2026 के प्रचार और ब्यूटी इंडस्ट्री से जुड़े प्रोफेशनल्स को इसमें भाग लेने के लिए प्रेरित करने हेतु एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर नेशनल आर्टिस्ट चैंपियनशिप की विजेता ट्रॉफी का अनावरण किया गया।
यह चैंपियनशिप 20, 21 एवं 22 जुलाई 2026 को इंदौर में आयोजित होगी। आयोजन की रूपरेखा उन्नति सिंह द्वारा तैयार की जा रही है और इसे इंदौर ब्यूटीशियन एसोसिएशन का सहयोग प्राप्त है। नेशनल आर्टिस्ट चैंपियनशिप का उद्देश्य ब्यूटी इंडस्ट्री में आधुनिक शिक्षा, नई तकनीकों की जानकारी और व्यवसायिक विकास के अवसर प्रदान करना है।
नेशनल आर्टिस्ट चैंपियनशिप की आयोजक उन्नति सिंह ने कहा — “हमारा लक्ष्य है कि भारत के हर राज्य से कलाकार इस मंच पर आएं और अपनी कला के माध्यम से ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को साकार करें। नेशनल आर्टिस्ट चैंपियनशिप प्रतिभागियों को न केवल तकनीकी ज्ञान देगा, बल्कि उनके व्यवसाय और पहचान को भी अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाएगा।”
कार्यक्रम में 100 से अधिक ब्यूटीशियन एवं प्रोफेशनल्स उपस्थित रहे। इस अवसर पर इंदौर ब्यूटीशियन एसोसिएशन की मीनाक्षी पुराणिक ने कहा — “नेशनल आर्टिस्ट चैंपियनशिप केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि यह मंच हर कलाकार को अपनी प्रतिभा दिखाने और आत्मविश्वास बढ़ाने का अवसर देता है। यह आयोजन ब्यूटी इंडस्ट्री को एक नई दिशा प्रदान करेगा।”
पिछले वर्ष नेशनल आर्टिस्ट चैंपियनशिप में भाग लेने वाले प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा किए और बताया कि इस मंच ने उनके आत्मविश्वास, कार्यकुशलता और व्यवसायिक पहचान को नई दिशा दी।
कार्यक्रम में उज्जैन से विशेष रूप से रीना खंडेलवाल उपस्थित रहीं, जिन्हें इंदौर ब्यूटीशियन एसोसिएशन द्वारा सम्मानित किया गया। एसोसिएशन की ओर से सीमा देवभक्त, हेतल छाबड़िया और अनुजा शुक्ला भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का सफल संचालन दुश्यंत एवं मन ने किया।


