- एमबी एसोसिएट्स द्वारा इंदौर में “प्रॉम्प्ट से प्रोडक्टिविटी” पर एक दिवसीय व्यावहारिक एआई कार्यशाला का आयोजन
- द पार्क इंदौर के रेस्तराँ को मिले दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान
- TiE Global Summit 2026 to Bring Global Entrepreneurs and Investors to Indore
- टाई ग्लोबल समिट 2026: इंदौर में जुटेंगे दुनिया भर के उद्यमी और निवेशक
- Madhurima Tuli Gives Major Navratri Vibes in These Stunning Traditional Looks
नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी- एक ऐसे अभिनेता जो खूबसूरती के साथ किसी भी चरित्र में ढल जाते है!
निस्संदेह नवाजुद्दीन सिद्दीकी आज भारतीय सिनेमा के सबसे बहुमुखी अभिनेताओं में से एक हैं। हालांकि उनकी कई ब्लॉकबस्टर्स के साथ-साथ एवरेज फिल्में भी हैं, पर हर फिल्म में एक बात समान है, किसी भी चरित्र के व्यक्तित्व में ढलना उनकी सहजता है।
इससे फर्क नहीं पड़ता कि वे एक व्यावसायिक भूमिका निभाते है या एक लेखक द्वारा समर्थित चरित्र, उनके प्रदर्शन ने हमेशा दर्शकों को प्रभावित किया है। ‘रात अकेली है’ में उनकी भूमिका ‘जटिल यादव’ एक दृढ़ पुलिस अधिकारी के लिए उन्हें दर्शकों और आलोचकों से अपार सराहना मिली है, उन्होंने हाल ही में लॉन्च हुए ‘सीरियस मेन’ के ट्रेलर में एक आम आदमी – ‘अयान मणि’ के रूप में अपने प्रदर्शन से दर्शकों को एक बार फिर से चकित कर दिया है।
आसानी से किसी भी कठिन भूमिका से लेकर बॉय-नेक्स्ट-डोर की भूमिका निभाने तक के लिए , नवाजुद्दीन उस रोल को परफेक्ट तरीके से निभाने के लिए अपने अंदर कई परिवर्तन लाते हैं। ‘रात अकेली है’ में शानदार प्रदर्शन देने के ठीक बाद, अभिनेता ने ‘सीरियस मेन’ के लिए आसानी से अयान के व्यक्तित्व में अपने आप को ढाल लिया है । ये फिल्म ‘मनु जोसेफ’ के नॉवेल पर आधारित है, जो एक सामान्य व्यक्ति के रूप में सिद्दीकी के चरित्र की यात्रा का वर्णन करती है।
अपने विचारों को बताते हुए, उन्होंने कहा, “इस फिल्म के लिए मै जितना उत्साहित हूं , उसे शब्दों में वर्णित नहीं किया जा सकता क्योंकि मैंने सुधीर मिश्रा के साथ काम करने के लिए 20 साल इंतजार किया है । यह वास्तव में मेरे लिए एक सपना सच होने जैसा है।
अयान के रोल में ढलना मेरे लिए उतना मुश्किल नहीं था क्योंकि मैं उन परिस्थितियों से गुजर चुका हूं जो मुझे रोल के लिए निभानी है। इसलिए मुझे केवल यही करना था कि मैं अपनी भूमिका को पूरी शिद्दत के साथ निभाऊं। मुझे उम्मीद है कि दर्शक ‘सीरियस मेन ‘ में मेरे प्रदर्शन को पसंद करेंगे। ”
साथ ही, अभिनेता जल्द ही ‘जोगीरा सारा रारा’ और बोले चूडियां जैसी अन्य आने वाले प्रोजेक्ट्स में दिखाई देंगे।


