- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
बॉलीवुड के सुपरस्टार नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने अपना सिंगिंग डेब्यू शमस सिद्दीकी की फ़िल्म ‘बोले चूड़ियां’ से किया! गाना रिलीज़ हुआ –
बॉलीवुड के सुपरस्टार नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने लगातार कुछ नया करके दर्शकों को चकित किया है। उनके ऑन-स्क्रीन व्यक्तित्व के साथ जुड़ने की उनकी शक्ति और क्षमता ने उन्हें दुनिया के सभी कोनों से महत्वपूर्ण प्रशंसा अर्जित करने में मदद की है। एक कलाकार के रूप में नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने प्रस्तुति के विभिन्न रूपों को चित्रित किया है – चाहे वह रंगमंच, फ़िल्में, वेब सीरिज या संगीत हो।
अपनी म्यूजिक एल्बम ‘बारिश की जाए’ के साथ संगीत की दुनिया में कदम रखने के साथ, नवाजुद्दीन सिद्दीकी को प्रशंसकों से बहुत प्यार और प्रशंसा मिली है। इस गाने ने रिलीज़ के तीन सप्ताह के भीतर 130 मिलियन से अधिक व्यूज हो गए है और अभी तक के सबसे लोकप्रिय गानों में से एक है। शानदार अभिनेता अब एक सिंगर भी बन गए है। हां, आपने सही सुना है !!! नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अब गायकी की दुनिया में प्रवेश किया है।
नवाज के सभी प्रशंसकों के लिए यह एक शानदार ट्रीट थी जब अभिनेता ने अपनी फिल्म ‘बोले चूड़ियां ’के गाने ‘स्वैगी चूड़ियां’ का अनावरण किया, जिससे उन्होंने एक सिंगर के रूप में अपनी शुरुआत की। गाने में नवाजुद्दीन सिद्दीकी का बिल्कुल नया अवतार दिखाया गया है। अभिनेता को चूड़ियां, सलवार कमीज पहने और अपने नए गीत की धुन पर थिरकते हुए देखा जा सकता है।
इस पर बात करते हुए नवाजुद्दीन सिद्दीकी का कहना है, “मैंने हमेशा अपने प्रशंसकों के लिए कुछ नया और अनूठा प्रयोग करने और पेशकश करने का लक्ष्य रखा है। जब मुझे मेरे भाई की फिल्म के लिए गाने की पेशकश की गई, तो मैंने इसे दूसरा विचार नहीं दिया क्योंकि मैं हमेशा कहता हूं कि मैं कुछ नया करना चाहता हूं और अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलना चाहता हूं और ये गाना उन चीजों में से एक था। मुझे उम्मीद है कि जैसे मुझे इस गाने की शूटिंग में मजा आया, वैसे ही मेरे प्रशंसक भी इसका आनंद लेंगे। ”


