- मेटा विज्युअल्स इंदौर में तैयार करेगा एआई प्रोडक्शन स्टूडियो एवं स्किलिंग सेंटर
- Support Wings Spreads Joy Through ‘Little Smiles’ Initiative in Indore
- ‘ओम: चैप्टर 1’ में साई पल्लवी की दमदार एंट्री! आईपीएस नित्या रेड्डी बन न्याय के लिए उठाएंगी आवाज़
- Grammy-Winning Artists Amjad Ali Khan, Amaan Ali Bangash and Ayaan Ali Bangash Bring Samaagam to the La Jolla Symphony & Chorus
- Diwali Is Around the Corner! Sooraj Barjatya’s ‘Yeh Prem Mol Liya’ Reminds Us That Safai Is a Family Affair
नीलू वाघेला ने ऐ मेरे हमसफ़र के सेट पर मुझे अपनापन महसूस कराया – हीना परमार
मुंबई. मनोरंजन उद्योग में, अभिनेता हर बार नए लोगों से मिलते हैं और उनके साथ काम करते हैं। कुछ एक दूसरे के साथ लंबे समय तक काम करते हैं और कुछ बस थोड़े समय के लिए। परंतु, एक नई परियोजना के लिए लंबे समय के बाद ज्ञात चेहरों के मिलने से सेट पर होने की उत्तेजना बढ़ जाती है और यह घर जैसा महसूस कराता है।
हीना परमार, जो हाल ही में दंगल टीवी के ऐ मेरे हमसफ़र की कास्ट में शामिल हुई हैं, कि भी ऐसी ही स्थिति थी। वह नीलू वाघेला से 10 साल पहले मिली थी, जिसे वह प्यार से भाभो कहती है। फिर से नीलू से मिलने के अपने अनुभव को साझा करते हुए, हीना कहती है, “मैंने 10 साल पहले भाभो (नीलू वाघेला) के साथ एक पायलट एपिसोड की शूटिंग की थी, लेकिन मुझे उस शो में उनके साथ काम करने का मौका नहीं मिला।
और आज जब मैं ऐ मेरे हमसफर के सेट पर आई, तो उन्हें याद था और उन्होंने मुझे अपनापन महसूस कराया। उन्होंने मुझे पूरी कास्ट और क्रू से मिलवाया। और सेट पर सभी बहुत अच्छे है। वे मस्ती करते हैं, चारों ओर नृत्य करते हैं, एक दूसरे कि टांग खींचते हैं और शॉट के दौरान अपना सर्वश्रेष्ठ देते हैं। मुझे खुशी है कि मैंने इस शो के लिए हां कहा और मुझे ऐसे खूबसूरत लोगों के साथ काम करने का मौका मिला।”
नीलू वाघेला और हीना परमार की एक शानदार केमिस्ट्री ऑफ स्क्रीन है। हम यह देखने के लिए उत्सुक हैं कि वे स्क्रीन पर क्या लाएंगे।


