- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
इंडियन आइडल 2020 में नेहा कक्कड़ ने अपने तनाव की बात स्वीकारी
मुंबई. अनुष्का बनर्जी ने पूर्व में कई तरह के मंच पर परफॉर्म करते हुए अक्सर सामाजिक तनाव का सामना किया है और इसकी वजह से उसे घर वापसी भी करनी पड़ी। जब वो इंडियन आइडल 2020 का ऑडिशन देने के लिए मंच पर आईं तो एक बार फिर उन्हें चिंताओं ने घेर लिया और उन्हें अपनी परफॉर्मेंस के बीच में रुकना पड़ा।
उनकी इस समस्या के बारे में जानने के बाद जज नेहा कक्कड़ ने अनुष्का का हौसला बढ़ाया और यह भी स्वीकार किया कि वोखुद तनाव का शिकार रह चुकी हैं और अक्सर उन्हें भी चिंता सताने लगती है।
नेहा ने बताया, “मैं भी परफॉर्म करते समय सामाजिक तनाव से गुजरती हूं। जब मैं मंच पर होती हूं तो मेरा दिल जोरों से धड़कने लगता है और मेरे हाथ कांपने लगते हैं।” नेहा कक्कड़ के इस सपोर्ट ने अनुष्का का भी आत्मविश्वास बढ़ाया और इससे उन्हें सही दिशा मिली!
अनुष्का ने एक जोरदार परफॉर्मेंस देकर सभी जजों का दिल जीत लिया, लेकिन इससे कहीं ज्यादा उन्होंने अपने तनाव पर काबू करके अपनी काबिलियत साबित की। उन्होंने अपनी भावनाएं जताते हुए कहा, “मेरे पैरेंट्स ने संकल्प लिया था कि जब मैं टॉप 12 में आ जाऊंगी, तब ही वो मुंबई आएंगे। मैंने अपना हौसला नहीं हारा और उनसे वादा किया कि मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करूंगी। मेरा इतना हौसला बढ़ाने के लिए सभी जजों का बहुत-बहुत शुक्रिया।”


